Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
MP News: Obstacles before Tripathi's Vindhya party, first mishap, now Dhirendra Shastri denied the story
{"_id":"6437c0b344d91b10cd0d5d1f","slug":"mp-news-obstacles-before-tripathi-s-vindhya-party-first-mishap-now-dhirendra-shastri-denied-the-story-2023-04-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: त्रिपाठी की विंध्य पार्टी से पहले अड़चनें, पहले दुर्घटना, अब धीरेंद्र शास्त्री ने कथा से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: त्रिपाठी की विंध्य पार्टी से पहले अड़चनें, पहले दुर्घटना, अब धीरेंद्र शास्त्री ने कथा से किया इनकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 13 Apr 2023 05:21 PM IST
सार
विंध्य जनता पार्टी का एलान करते ही भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहले तो दुर्घटना में उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। अब मैहर में आयोजन की तैयारियां हो गई थी तो बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
1 of 3
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ नारायण त्रिपाठी। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने नौ अप्रैल को विंध्य जनता पार्टी बनाने का एलान किया। 12 अप्रैल को उनका वाहन दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गया। फिर 13 अप्रैल को पता चला कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी अब मैहर में कथा नहीं करेंगे। पार्टी बनाने की घोषणा भर के बाद से ही त्रिपाठी अलग-थलग पड़ने लगे हैं। अब तक न तो पार्टी ने उन्हें निकाला है और न ही उन्होंने पार्टी छोड़ने की घोषणा की है। अब उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने महाराज श्री को गलत जानकारी दी और भड़काकर कथा स्थगित करा दी।
नारायण त्रिपाठी ने रविवार को विंध्य प्रीमियर लीग सीजन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में माइक क्या थामा, विंध्य की सियासत में गरमाहट आ गई। उन्होंने ऐलान किया कि विंध्य प्रदेश के लिए अभियान तेज करना होगा। इसके लिए विंध्य जनता पार्टी बनाई जाएगी। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन से सात मई तक मैहर में कथा आयोजित होगी। उसके बाद 15 मई तक पार्टी की रूपरेखा को अंतिम रूप देकर उसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। खैर, त्रिपाठी की इस घोषणा के बाद भी भाजपा के नेताओं ने उस पर ध्यान नहीं दिया। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सतना पहुंचे तो कह दिया कि नारायण क्या करते हैं क्या कहते हैं, यह तो वह ही जाने। विंध्य के एक और बड़े भाजपा नेता एवं विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम भी त्रिपाठी की मांग को नजरअंदाज कर चुके हैं।
2 of 3
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ नारायण त्रिपाठी। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
त्रिपाठी का आरोप- राजनीतिक कारणों से रद्द हुई कथा
त्रिपाठी ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां चल रही थी। अचानक से महाराज श्री ने कथा करने से इनकार कर दिया है। प्रदेश के बड़े नेता नहीं चाहते कि कोई बड़ा आयोजन विंध्य की धरती पर हो। नई पार्टी बनने से भी नेता परेशान हो गए हैं। बागेश्वर सरकार की कथा को राजनीत से जोड़ा गया। कुछ लोगों ने महाराज श्री को भी गलत जानकारी देकर कथा को स्थगित करा दिया। कथा कराने का मुख्य उद्देश्य यही था कि विंध्य क्षेत्र की धरती में अध्यात्म को बढ़ावा मिले। सुख-शांति के साथ लोगों के मन में धार्मिक भावनाएं जागृत हो।
3 of 3
नारायण त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
विदिशा जाते वक्त हुआ वाहन दुर्घटनाग्रस्त
नारायण त्रिपाठी बुधवार को जब बागेश्वर धाम की विदिशा में चल रही कथा में भाग लेने जा रहे थे तो हादसा हो गया। वह तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। उनकी स्कॉर्पियो एक ट्रक से जा टकराी। यह हादसा सागर जिले के गढ़ाकोटा के पास हुआ। त्रिपाठी ने खुद वीडियो जारी कर सुरक्षित होने की बात कही है। वीडियो में विधायक ने बताया कि जिस गाड़ी में वे बैठे थे, उनके साथ तीन लोग और भी मौजूद रहे। किसी को भी किसी भी तरह की चोट नहीं आई है। चारों लोग सुरक्षित हैं।
15 अप्रैल को अब हनुमान चालीसा पढ़ेंगे त्रिपाठी
धीरेंद्र शास्त्री की कथा निरस्त होने पर नारायण त्रिपाठी ने तय किया है कि अब इस स्थान पर हनुमान चालीसा पढ़ा जाए। इस जगह पंडाल लगाने से पहले 15 अप्रैल को भूमिपूजन रखा था। अब भूमिपूजन तो नहीं होगा, लेकिन शाम पांच बजे से हनुमान चालीसा का पाठ होगा। इसमें प्रार्थना की जाएगी कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा मैहर में हो जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।