फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पशुपतिनाथ मंदिर में धर्म परिवर्तन: इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म स्वीकारा, मंदसौर के शेख जफर बने चैतन्य सिंह राजपूत

Fri, 27 May 2022 04:58 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Fri, 27 May 2022 04:58 PM IST
सार

मप्र के मंदसौर में शुक्रवार को मुस्लिम युवक शेख जफर ने हिंदू धर्म स्वीकार किया। पशुपतिनाथ मंदिर में धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया हुई। हिंदू धर्म अपनाने के बाद शेख जफर का नया नाम चैतन्य सिंह राजपूत रखा गया। 

विज्ञापन
Mp News: Leaving Islam and accepted Hinduism, Chaitanya Singh Rajput became Sheikh Zafar of Mandsaur, conversion took place in Pashupatinath temple
शेख जफर बन गए चैतन्य सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
मप्र के मंदसौर में शुक्रवार को मुस्लिम युवक ने इस्लाम छोड़कर सनातन (हिंदू) धर्म स्वीकार किया। पशुपतिनाथ मंदिर में उनके धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी की गई। धर्म परिवर्तन के बाद कहा कि मुझ जैसे कई लोग जो घर वापसी करना चाहते हैं उनको प्रोत्साहित करूंगा।


दरअसल इस शख्स का नाम है शेख जफर जो शुक्रवार को धर्म परिवर्तन कर चैतन्य सिंह राजपूत बन गए। अब इसी नाम से उनको जाना जाएगा। हिंदू धर्म में आस्था के चलते जफर ने धर्म परिवर्तन का निर्णय लिया था। प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में शुक्रवार को यह प्रक्रिया पूरी की गई और शेख जफर ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया। इस दौरान स्थानीय विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, सांसद सुधीर गुप्ता और मुंबई से आए महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती विशेष रूप से उपस्थित थे। धर्म परिवर्तन के बाद शेख जफर ने कहा कि अब वो उन लोगों को प्रोत्साहित करेंगे जो हिंदू धर्म में आना चाहते हैं। 
Mp News: Leaving Islam and accepted Hinduism, Chaitanya Singh Rajput became Sheikh Zafar of Mandsaur, conversion took place in Pashupatinath temple
पशुपतिनाथ मंदिर में हुई धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
मंदसौर से विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि जफर शेख का हिंदू मान्यताओं की ओर रुझान था। वे नवरात्रि में व्रत भी रखते हैं और मुस्लिम धर्म के अनुयायी होने के बावजूद हिंदू धर्म में आस्था रखते थे। उन्होंने आज हिंदू धर्म को स्वीकार किया है, मैं उनका स्वागत करूंगा। अब वे चैतन्य सिंह राजपूत के नाम से जाने जाएंगे। महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती ने कहा कि यह धर्म परिवर्तन नहीं है, घर वापसी है। भारत में जितने भी मुसलमान हैं वे मूल रूप से हिंदू थे और परिवर्तित हुए थे। ऐसे में शेख जफर की हिंदू धर्म में घर वापसी हुई है। वहीं शेख जफर ने कहा कि वह हिंदू धर्म अपनाने के बाद खुद को पूर्ण महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो प्रयास करेंगे कि उन जैसे बहुत से लोग घर वापसी की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे लोगों को वो प्रोत्साहित करेंगे ताकि वे घर वापसी कर सकें।

हिंदू युवती से की थी शादी
शेख जफर की उम्र 46 वर्ष है। महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती अखिल भारतीय पंचायत अखाड़ा महानिर्वाणी संघ के महामंडलेश्वर द्वारा विधि विधान से पूजन हवन कर हिंदू धर्म की दीक्षा दी। शेख जफर से चैतन्य सिंह राजपूत बनने के बाद उन्होंने कहा कि बचपन से ही उनका झुकाव हिंदू धर्म की ओर है। इसके बाद उन्होंने हिंदू धर्म की युवती से शादी की थी। उनकी पत्नी का नाम शारदा यादव है। अब तक वे खुद को अधूरा महसूस कर रहे थे लेकिन अब हिंदू धर्म अपनाने के बाद वे पूर्ण रूप से हिंदू हो गए हैं, इससे उन्हें शांति का अनुभव हो रहा है।

उन्होंने कहा कि घर में खुला माहौल है और देश के संविधान के अनुरूप सभी अपने मर्जी से किसी धर्म के प्रति आस्था रख सकते हैं इसमें किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए और अगर होती है तो वह कट्टरता है। विश्व में सभी सनातनी लोग थे लेकिन बाद में अलग-अलग धर्मों में बैठ गए, उन्हें शुरू से ही हिंदू धर्म से गहरा लगाव है इसी के चलते वे खुद को अधूरा सा महसूस करते थे। अब धर्म परिवर्तन के बाद वे पूर्ण रूप से हिंदू है और शिव भक्त भी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed