फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: भुरू के सामने चित हुआ 'पुष्पा', बुरहानपुर में दिवाली के अगले दिन भिड़े पाड़े

Wed, 26 Oct 2022 08:25 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 26 Oct 2022 08:25 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में हर साल की तरह इस साल भी पाड़ों का युद्ध कराया गया। हजारों की संख्या में लोगों ने इस पारंपरिक लड़ाई का लुत्फ उठाया।    
 

विज्ञापन
MP News: Buffalos fight in Shahpur, Burhanpur the next day of Diwali
बुरहानपुर जिले के शाहपुर में पाड़ों का युद्ध हुआ। - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के शाहपुर में अमरावती नदी के किनारे हर साल दीपावली के दूसरे दिन मेला लगता है। इसमें पाड़ों की लड़ाई होती है। मध्यप्रदेश के साथ-साथ महाराष्ट्र से भी लोग अपने-अपने पाड़े लेकर इस मेले में भाग लेते हैं। आम तौर पर सूखी रहने वाली नदी में इस साल पानी था और पाड़ों ने पानी में उतरकर भी युद्ध किया। 
MP News: Buffalos fight in Shahpur, Burhanpur the next day of Diwali
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में पाड़ों का युद्ध कराया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
बड़ी संख्या में लोग पहुंचे तमाशा देखने
इस साल भी बड़ी संख्या में लोग पाड़ों के इस पारंपरिक युद्ध का लुत्फ उठाने पहुंचे थे। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने भी मेले में भाग लेकर स्थानीय लोगों का हौंसला बढ़ाया। इस दौरान सजे-धजे पाड़ों ने जब एक-दूसरे के खिलाफ हुंकार भरी तो देखने वाले लोग स्तब्ध रह गए। पाड़ों के मालिकों ने भी एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया कि उनका ही पाड़ा जीते। एक पाड़े का नाम पुष्पा जैसा फिल्मी था तो किसी के नाम मुन्ना, राजू और भुरू।  
MP News: Buffalos fight in Shahpur, Burhanpur the next day of Diwali
पाड़ों की लड़ाई को प्रशासनिक अनुमति नहीं दी जाती, लेकिन बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
अनुमति नहीं, फिर भी मूक समर्थन
आम तौर पर इस मेले को प्रशासनिक अनुमति नहीं दी जाती। इसके बाद भी भीड़ को देखते हुए पुलिस इंतजाम किए गए थे। अमरावती नदी किनारे होने वाली पाड़ों की इस टक्कर को देखने हजारों की संख्या में लोग आते हैं। जीतने वाले पाड़ों के मालिकों को नगद पुरस्कार दिए जाते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed