फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kuno National Park: सभी चीते बड़े बाड़े में शिफ्ट, खूंखार तेंदुए का खतरा भी टला

Mon, 28 Nov 2022 06:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 28 Nov 2022 06:23 PM IST
सार

Kuno National Park: सभी चीते बड़े बाड़े में शिफ्ट, खूंखार तेंदुए का खतरा भी टला Kuno National Park: All cheetahs shifted to bigger enclosure, threat of dreaded leopard averted
 

विज्ञापन
Kuno National Park: All cheetahs shifted to bigger enclosure
चीता - फोटो : पेक्सेल्स
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में नामीबिया से लाए गए चीतों का क्वारंटाइन समय खत्म चुका है। धीरे-धीरे चीतों को बड़े बाड़े में शिफ्ट किया जा रहा है, जहां वे शिकार कर रहे हैं। दो मादा चीतों को रविवार को बड़े बाड़े में छोड़ा गया। बचे हुए तीन चीतों को सोमवार को बड़े बाड़े में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं यहां खतरा बने तेंदुए को भी बाहर कर दिया गया है। 


कूनो के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) प्रकाश कुमार वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि मादा चीता सवाना, शाशा और सियाया को सोमवार सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच बड़े बोमा (बाड़े) संख्या 5 में पिंजरों का उपयोग करके छोड़ा गया। रविवार को छोड़ी गईं मादा चीता आशा और त्बिलिसी बड़े बाड़े में नर ओबैन, एल्टन और फ्रेडी के साथ शामिल हो गईं। ओबैन को 18 नवंबर को बड़े बाड़े में छोड़ दिया गया था जबकि एल्टन और फ्रेडी को 5 नवंबर को शिफ्ट किया गया था। 
 
Kuno National Park: All cheetahs shifted to bigger enclosure
चीतों की सुरक्षा पर सवाल - फोटो : Social Media
बता दें कि प्रोजेक्ट चीता के तहत नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर 17 सितंबर को श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। उन्हें अलग-अलग क्वारंटाइन बाड़ों में रखा गया था। अब उनका ये समय खत्म हो गया है और वे यहां के माहौल के अनुकूल ढल गए हैं। धीरे-धीरे सभी आठों चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ दिया गया है। यहां कुछ समय वे शिकार करने के आदी हो जाएंगे फिर उन्हें खुले इलाके में छोड़ा जाएगा। 

24 घंटे में चार बार मिलेगी लोकेशन
वन विभाग के अधिकारी बड़े बाड़े में छोड़े गए चीतों की, उनके गले में पहनाए गए कॉलर आईडी से मॉनीटरिंग करेंगे। कॉलर आईडी से चीतों की लोकेशन सेटेलाइट के माध्यम से दिन में चार बार वन विभाग के अधिकारियों को सिस्टम पर ऑटोमैटिक मैसेज के माध्यम से मिलेगी। इसकी मदद से टीम जरूरत पड़ने पर चीतों के पास पहुंच सकेगी।
 
Kuno National Park: All cheetahs shifted to bigger enclosure
सभी नामीबिया चीतों को बड़े बाड़े में शिफ्ट कर दिया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
छह वर्ग किमी का है बड़ा बाड़ा
छह वर्ग किमी के घेरे में चीते शिकार को मारकर खाएंगे और स्वाभाविक रूप से खुद को ढाल लेंगे। बाड़े में पहले से ही हिरण, जंगली सुअर, नीलगाय और अन्य वन्य जीवों को चीतों के शिकार करने के लिए रखा गया है। यहां तीन से चार महीने बिताने के बाद चीतों को जंगल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

खतरा भी टला
कूनो नेशनल पार्क में चीतों को रहने के लिए बनाए गए बड़े बाड़े में तेंदुओं ने कब्जा कर लिया था। चार तेंदुए तो समय रहते निकाल लिए गए थे, लेकिन एक तेंदुआ काफी प्रयास के बाद भी पकड़ नहीं आ रहा था। वो चीतों के लिए खतरा बना हुआ था। रविवार रात को तेंदुए ने भी बड़ा बाड़ा छोड़ दिया है। अब चीतों पर ये खतरा भी टल गया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed