{"_id":"6991aad4b57f8e6061025d1b","slug":"mahashivratri-2026-one-and-a-half-lakh-devotees-took-a-holy-dip-in-mother-narmada-at-maheshwar-ghat-2026-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahashivratri 2026: महेश्वर के शिवालय में लगी कतारें, डेढ़ लाख भक्तों ने मां नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahashivratri 2026: महेश्वर के शिवालय में लगी कतारें, डेढ़ लाख भक्तों ने मां नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी
Sun, 15 Feb 2026 04:45 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेश्वर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 15 Feb 2026 04:45 PM IST
सार
महाशिवरात्रि पर महेश्वर में मां नर्मदा नदी तट पर आस्था का सागर उमड़ा। लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने स्नान कर शिवालयों में दर्शन किए। अहिल्या घाट पर पार्थिव शिवलिंग पूजन हुआ, सेवा शिविरों में प्रसाद वितरण हुआ। प्रशासन की सुदृढ़ व्यवस्थाओं से पर्व शांतिपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन
महेश्वर घाट पर उमड़े भक्त
- फोटो : अमर उजाला
सनातन परंपराओं और धार्मिक आस्था की प्रतीक नगरी महेश्वर में महाशिवरात्रि पर्व पर मां नर्मदा नदी के तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के करीब तीन बजे से ही “हर-हर महादेव” और “नर्मदे हर” के जयघोष के साथ स्नान शुरू हुआ। शाम तक लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
महेश्वर घाट पर उमड़े भक्त
- फोटो : अमर उजाला
अहिल्या घाट पर पार्थिव शिवलिंग पूजन
अहिल्या घाट पर होलकर वंश के शिवाजी राव होलकर द्वारा पारंपरिक पार्थिव शिवलिंग पूजन संपन्न हुआ। वेद मंत्रों के साथ शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक और महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को सवा क्विंटल साबूदाना खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। हजारों श्रद्धालु इस दिव्य अनुष्ठान के साक्षी बने।
सेवा शिविरों में प्रसाद वितरण
महाशिवरात्रि पर नगरभर में लगभग 25 स्थानों पर सेवा शिविर लगाए गए। श्रद्धालुओं को साबूदाना खिचड़ी, आलू हलवा, शीतल पेय और अन्य प्रसाद वितरित किया गया। शिवभक्तों ने सेवा को ही भक्ति मानते हुए दिनभर सेवा कार्य जारी रखा।
ये भी पढ़ें- ओंकारेश्वर में भोलेनाथ के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए लंबी कतारें

“सिंघाड़ा घेवर” की मांग
महाशिवरात्रि पर बनने वाला पारंपरिक मिष्ठान सिंघाड़ा आटे का घेवर श्रद्धालुओं को खूब पसंद आया। नगर में लगभग 30 क्विंटल घेवर की बिक्री हुई। यह विशेष मिठाई वर्ष में केवल इसी पर्व पर बनाई जाती है।
प्रशासनिक व्यवस्थाएं रहीं सुदृढ़
भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की। नगर में पुलिस बल, राजस्व और जनपद अमले ने मोर्चा संभाला। पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई, जो पूरे दिन भरी रही। अधिकारियों की सतर्कता से पर्व शांतिपूर्ण रहा और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। श्रद्धालुओं ने सफल आयोजन के लिए प्रशासन एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें- मंदसौर के पशुपतिनाथ लोक में भक्तों का सैलाब, अष्टमुखी प्रतिमा का आकर्षक शृंगार