फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asian Games: महेश्वर के तीन खिलाड़ी भी पदक के दावेदार, पांच अक्टूबर से शुरू होंगे उनके मुकाबले

Fri, 29 Sep 2023 08:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 29 Sep 2023 08:05 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के महेश्वर के तीन खिलाड़ी भारतीय केनो सलालम टीम के सदस्य हैं और वे पांच से सात अक्टूबर तक होने वाली प्रतियोगिता में पदक के तगड़े दावेदार हैं। 

विज्ञापन
Asian Games: Three players from Maheshwar are also medal contenders, their matches will start from October 5.
महेश्वर के तीन खिलाड़ी भारतीय केनो सलालम टीम के सदस्य हैं - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के महेश्वर के तीन खिलाड़ी भारतीय केनो सलालम टीम के सदस्य हैं और वे पांच से सात अक्टूबर तक होने वाली प्रतियोगिता में पदक के तगड़े दावेदार हैं। 


चीन के हांगझोऊ शहर में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में भाग लेने केनो सलालम टीम एक अक्टूबर को रवाना होगी। इस टीम में महेश्वर के तीन खिलाड़ी शामिल हैं। छह सदस्यीय इस टीम में कयाक में दो, एक खिलाड़ी कैनोइंग में और कयाक में एक महिला खिलाड़ी सहित कुल चार खिलाड़ी भाग लेंगे।
 
Asian Games: Three players from Maheshwar are also medal contenders, their matches will start from October 5.
महेश्वर के तीन खिलाड़ी भारतीय केनो सलालम टीम के सदस्य हैं - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम में शुभम केवट, विशाल केवट, हितेश केवट और शिखा चौहान शामिल हैं। उनके कोच कुलदीप सिंह कीर एवं चंपा मौर्य भी साथ जाएंगे। यह प्रतियोगिताएं पांच से सात अक्टूबर तक चीन के हांगझोऊ शहर में खेली जाएंगी। खिलाड़ियों ने शुरुआती अभ्यास महेश्वर के प्राकृतिक केनो सलालम ट्रैक सहस्त्रधारा में किया। इसके बाद पोलैंड में छह से 25 सितंबर तक अभ्यास सत्र हुआ। इस बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन को लेकर कोच और खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है। 



महेश्वर के तीनों खिलाड़ियों के लिए दल में जगह बनाना बड़ी उपलब्धि है। इनके एशियाई गेम्स तक पहुंचने में नर्मदा की सहस्त्रधारा एवं महेश्वर के लोगों का अहम योगदान रहा है। यहां से सीखकर और कड़ी मेहनत के बाद खिलाड़ियों को यह अवसर प्राप्त हुआ है। तीनों खिलाड़ी महेश्वर में नर्मदा नदी के पास ही रहते हैं। पहले ये कोच विक्रम यादव के नेतृत्व में बोट चलाने आया करते थे। कोच कुलदीप सिंह कीर ने इन सभी को प्रशिक्षण देकर तैयार किया है। प्रशिक्षण के बाद इन खिलाड़ियों ने नेशनल चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन किया। इसी आधार पर अच्छे राष्ट्रीय अकादमी तक ये खिलाड़ी पहुंच सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed