फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omkareshwara Temple: बरसते बदरा के बीच करीब एक लाख भक्तों ने किए बाबा ओंकार के दर्शन, देखें तस्वीरें

Mon, 29 Jul 2024 06:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 29 Jul 2024 06:35 PM IST
सार

Omkareshwara Temple: बरसते बदरा के बीच करीब एक लाख भक्तों ने किए बाबा ओंकार के दर्शन, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
Khandwa Omkareshwara Temple Around one lakh devotees visited Baba Omkar amidst rain see photos
ओंकारेश्वर मंदिर - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में सावन महीने के दूसरे सोमवार को बरसते पानी में एक लाख भक्तों ने ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के दर्शन लाभ लिए। सावन महीने के रविवार को सुबह चार बजे मंदिर खुलने के साथ ही भक्तों की लाइन लग गई, जो दिन भर चलती रही। इस बीच दोपहर से ही पानी बरसना शुरू हो गया था, जो खबर लिखे जाने तक बरस रहा था, जिसके बाद बरसते पानी में भक्त भीगते रहे, किन्तु कतारों से हटे नहीं।

Khandwa Omkareshwara Temple Around one lakh devotees visited Baba Omkar amidst rain see photos
मंदिर में मौजूद भक्त - फोटो : अमर उजाला

यहां भक्तों की आस्था भी प्रकृति पर भारी पड़ी। बोल बम के नारों से जय जयकार करते हुए भक्त लगातार आगे बढ़ते रहे। खंडवा जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार राजन सस्तिया सुबह से ही मंदिर में व्यवस्था संभालते नजर आए।

Khandwa Omkareshwara Temple Around one lakh devotees visited Baba Omkar amidst rain see photos
कतार में लगे हुए भक्त - फोटो : अमर उजाला

वहीं, मंदिर में सभी को दर्शन हो सकें, इसको लेकर ट्रस्ट ने भी प्रयास किए हैं। वहीं, सुरक्षा के अच्छे प्रबंध किए गए हैं। इस बीच वाहनों का नगर में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था। वहीं, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी भीड़ को देखते हुए नगर से दूर की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Khandwa Omkareshwara Temple Around one lakh devotees visited Baba Omkar amidst rain see photos
मंदिर में अंदर का भाग - फोटो : अमर उजाला
सावन महीने के दूसरे सोमवार को ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर महाराज के गर्भगृह के साथ ही मंडप एवं मंदिर परिसर को भी फूलों से सजाया गया है। यही नहीं शाम को ज्योतिर्लिंग भगवान का श्रृंगार भी किया गया।
 
विज्ञापन
Khandwa Omkareshwara Temple Around one lakh devotees visited Baba Omkar amidst rain see photos
बारिश के बीच लाइन में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला

ओंकारेश्वर महाराज के दर्शन करने आने वालों में से झूला पुल से आने वाले भक्त झूला पुल के बाएं कतार से रैंप से होकर, नवनिर्मित लोहे की सीढ़ियों से ऊपर चढ़कर, गादी के ऊपर बने पुल से गोमाता मंदिर के साइड से होते हुए, मंदिर के पीछे से होकर, शनि मंदिर के पास से महिला गेट के पास से प्रवेश कर सकेंगे। हालांकि, इस दौरान पुराने पुल से यहां आने वाले भक्त वर्तमान मार्ग से ही प्रवेश करेंगे। यही नहीं, प्रोटोकाल और टिकट वाले भक्त पुलिस सहायता केंद्र के पास से एवं दिव्यांग गेट से पुत्रवन्ति माता से होकर सुख देव मुनि गेट से प्रवेश कर सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed