फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2022: आईपीएल के इस सीजन में एमपी के इन खिलाड़ियों ने भी बिखेरा जलवा

Sun, 29 May 2022 07:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 29 May 2022 07:13 PM IST
सार

IPL Final Today: आईपीएल के इस सीजन में एमपी के इन खिलाड़ियों ने भी बिखेरा जलवा

विज्ञापन
IPL Final Today: In this season of IPL, these players of MP also scattered
मध्य प्रदेश के पांच खिलाड़ी, जिन्होंने आईपीएल में किया शानदार प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
IPL 2022 का 29 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 10 टीमों में करीब 204 खिलाड़ी शामिल थे, जिनमें से 137 भारतीय खिलाड़ी थे। इन 137 खिलाड़ियों में मध्य प्रदेश के पांच खिलाड़ी भी आईपीएल 2022 का हिस्सा रहे, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुर्खियां बटोरी। आइए आपको मध्य प्रदेश के उन पांच खिलाड़ियों से मिलवाते हैं।
IPL Final Today: In this season of IPL, these players of MP also scattered
क्रिकेटर आवेश खान। - फोटो : सोशल मीडिया
आवेश खान
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में जन्में आवेश खान आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक थे। आवेश का जन्म 13 दिसंबर 1996 को इंदौर में हुआ था। आवेश ने 14 अप्रैल 2017 को इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से आईपीएल में इंट्री की थी। 5 फरवरी 2018 को उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की ओर से लिस्ट-ए क्रिकेट में पदार्पण किया। आवेश के पिता आशिक खान की इंदौर में पान की दुकान चलाते हैं। आवेश के पिता का सपना बेटे को टेस्ट मैच खेलते देखना है। आवेश ने एडवांस्ड एकेडमी से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद रेनेसा कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट से बीकॉम किया है। आवेश बचपन से ही सिर्फ क्रिकेट खेलने की जिद करते थे। आज भी वे सारे काम छोड़कर क्रिकेट पर ही फोकस करते हैं। हर दिन करीब 10 घंटे प्रैक्टिस को देते हैं। 
IPL Final Today: In this season of IPL, these players of MP also scattered
क्रिकेटर कुलदीप सेन - फोटो : सोशल मीडिया
कुलदीप सेन
आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी कुलदीप सेन मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले हैं। कुलदीप का जन्म रीवा के एक छोटे से गांव में हुआ था। उनके पिता बाल काटने का काम करते हैं। कुलदीप ने महज आठ साल की उम्र में क्रिकेट का बैट हाथों में थाम लिया था। कुलदीप बतौर बल्लेबाज अपना करियर बनाना चाहते थे, लेकिन कोच की सलाह पर उन्होंने तेज गेंदबाजी शुरू की। कुलदीप ने जिस एकेडमी में क्रिकेट सीखा, उसने उनकी फीस भी माफ कर दी, ताकि वो अपना सपना पूरा कर सकें। 2018 में कुलदीप ने पहला प्रथम श्रेणी मैच खेला। वे मध्य प्रदेश की रणजी टीम का हिस्सा बने। बाद में उन्होंने इसी टीम के लिए टी-20 मैच भी खेला। अपने पहले रणजी सीजन में उन्होंने 25 विकेट लिए, जिसमें पंजाब के खिलाफ एक पारी में लिए गए पांच विकेट भी शामिल थे। इसके बाद भी उनका शानदार प्रदर्शन जारी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL Final Today: In this season of IPL, these players of MP also scattered
क्रिकेटर कुमार कार्तिकेय - फोटो : सोशल मीडिया
कुमार कार्तिकेय
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी कुमार कार्तिकेय ने क्रिकेट में करियर बनाने के लिए काफी संघर्ष किया है। आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस ने उन्हें 20 लाख रुपये के बेस प्राइज पर खरीदा था। यूपी के रहने वाले कुमार कार्तिकेय मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं। क्रिकेट के लिए उनकी दीवानगी का अंदाजा इस बात से ही लग जाता है कि उन्होंने क्रिकेट खेलने के लिए महज 15 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया था। कार्तिकेय के पिता यूपी पुलिस में कार्यरत हैं। जब कार्तिकेय 11 साल की उम्र में पड़ोस के बच्चों के साथ क्रिकेट खेला करते थे तो लोग उनके पिता को बेटे को क्रिकेट एकेडमी भेजने की सलाह दिया करते थे। कमला क्लब में सिलेक्शन होने के बाद कार्तिकेय ने अकेले रहकर शशिकांत खांडेकर की देखरेख में क्रिकेट के गुर सीखे और यूपी-16 टीम में चयनित हुए लेकिन एसोसिएशन की टेक्निकल दिक्कतों के कारण टीम के साथ नहीं जा सके। क्रिकेट कोच रोहन कन्हाई ने कार्तिकेय का प्रदर्शन देखा, तो उसे अपने साथ दिल्ली ले गए और लाल बहादुर स्टेडियम में प्रवेश दिलाया। जहां कार्तिकेय ने गौतम गंभीर जैसे दिग्गज बल्लेबाजों से प्रशिक्षण लिया। कार्तिकेय को 2017 में मध्य प्रदेश भेजा गया। यहां उसका चयन एमपी की अंडर-23 टीम में हो गया। एक-दो मैच खेलने के बाद वह रणजी टीम में शामिल हो गया। पिछले तीन सालों से वे रणजी टीम का हिस्सा हैं। 
 
विज्ञापन
IPL Final Today: In this season of IPL, these players of MP also scattered
क्रिकेटर रजत पाटीदार - फोटो : सोशल मीडिया
रजत पाटीदार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी रजत पाटीदार मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के निवासी हैं। रजत का जन्म एक जून 1993 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। आठ साल की उम्र में उन्होंने क्लब क्रिकेट खेलना शुरू किया था। रजत के दादा ने उन्हें क्रिकेट एकेडमी में भर्ती कराया था। एक गेंदबाज के तौर पर क्रिकेट शुरू करने वाले रजत अंडर-15 के दिनों में बल्लेबाज बन गए। कोच ने उन्हें बल्लेबाजी करने की सलाह दी। यह फैसला सही साबित हुआ। सचिन तेंदुलकर को देखकर क्रिकेट शुरू करने वाले रजत को फुटबॉल भी पसंद है। रजत ने 2015-16 सीजन में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। आठ जनवरी 2018 को उन्होंने जोनल टी20 लीग में मध्य प्रदेश के लिए पहला टी20 मैच खेला था। 2018-19 सीजन में रजत ने मध्य प्रदेश के लिए रणजी में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। तब उन्होंने आठ मुकाबलों में 714 रन बनाए थे। अगस्त 2019 में उन्हें इंडिया ब्लू की टीम में दिलीप ट्रॉफी के लिए शामिल किया गया। फरवरी 2021 में आरसीबी ने उन्हें पहली बार खरीदा और नौ अप्रैल 2021 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed