फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Interview: 16 किलो वजन घटाकर 16 हजार करोड़ के दावेदार बने उज्जैन सांसद, जानिए किसने दिया था चैलेंज

Chandraprakash Sharma चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 12 Jun 2022 07:53 PM IST
सार

मप्र के उज्जैन से सांसद अनिल फिरोजिया ने तीन माह में 16 वजन कम किया है। पहले 130 किलो वजन था जो अब 114 किलो है। उन्हें प्रति किलो वजन घटाने के लिए एक हजार करोड़ रुपये मिलेंगे। पढ़िए अमर उजाला से सांसद फिरोजिया की खास बातचीत-

विज्ञापन
Interview: First was a body builder, after joining politics, the routine deteriorated, so the weight increased, reduced by 16 kg
सांसद फिरोजिया की तीन माह पहले और अभी की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
आपको मिलवाते हैं देश के सबसे महंगे सांसद से। महंगे इसलिए क्योंकि इनके एक किलो वजन घटने के बदले इनको मिलेंगे एक हजार करोड़ रुपये। इनका नाम है अनिल फिरोजिया जो मप्र के उज्जैन से सांसद हैं। लगभग तीन माह पहले इनका वजन था 130 किलो जो अब घटकर 114 किलो रह गया है। वजन कम करने के पीछे की कहानी रोचक है। 24 फरवरी को उज्जैन आए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जब सांसद फिरोजिया का बढ़ा हुआ वजन देखा तो कहा कि अगर आप वजन कम करोगे तो प्रति किलो के हिसाब से एक हजार करोड़ रुपये क्षेत्र के विकास के लिए मिलेंगे। अब सांसद का वजन 16 किलो कम हो गया है। इस हिसाब से 16 हजार करोड़ रुपये उन्हें मिलेंगे। सांसद फिरोजिया ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि आखिर उन्होंने क्या किया जो वजन कम हुआ-

 
Interview: First was a body builder, after joining politics, the routine deteriorated, so the weight increased, reduced by 16 kg
व्यायाम करते सांसद फिरोजिया - फोटो : सोशल मीडिया
सवाल: आपने अपना वजन कैसे कम किया।
फिरोजिया-
मैंने पुणे की एक संस्था से संपर्क किया। संस्था पंचकर्म चिकित्सा करती है। डाइट चार्ट बनाती है। कैसे संतुलित आहार लेना है यह बताती है। बस इसके अनुसार करता गया। खाने में दाल-चावल लिए। एक रोटी, एक कटोरी सब्जी, एक कटोरी सलाद लेता हूं।




सवाल: शारीरिक व्यायाम में क्या करते हैं
फिरोजिया-
 संस्था द्वारा बताए गए व्यायाम करता हूं। सुबह उठकर आठ किमी वॉकिंग और रनिंग करता हूं। योगा-प्राणायाम करता हूं। कुछ दूसरी एक्सरसाइज करता हूं जैसे साइकिलिंग, डंबल्स आदि। शरीर के सभी अंगों की कसरत हो वे सभी व्यायाम करता हूं। चाय बिल्कुल बंद कर दी है। 
 
Interview: First was a body builder, after joining politics, the routine deteriorated, so the weight increased, reduced by 16 kg
रोज सुबह करते हैं व्यायाम - फोटो : सोशल मीडिया

सवाल: सांसद की दिनचर्या व्यस्त रहती है। कार्यक्रम रहते हैं, पार्टी की बैठकें रहती हैं तो कैसे समय निकालते हैं।
फिरोजिया-
 हां ये सही है कि व्यस्तता रहती है, लेकिन मैंने इसके लिए सुबह के दो से तीन घंटे तय किए हैं। सुबह साढ़े पांच बजे घर से निकल जाता हूं। साढ़े सात से आठ बजे तक वापस आता हूं। इस समय में केवल शरीर पर ध्यान देता हूं। इसके बाद क्षेत्र में निकल जाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Interview: First was a body builder, after joining politics, the routine deteriorated, so the weight increased, reduced by 16 kg
मंत्री गडकरी के साथ सांसद फिरोजिया - फोटो : सोशल मीडिया

सवाल: वजन कम करने की प्रेऱणा कैसे मिली। क्या सोचकर इस दिशा में कदम आगे बढ़ाए।
फिरोजिया- हमारे प्रधानमंत्री मोदीजी ने फिट इंडिया का नारा दिया। इसके बाद से मैं फिट होने में लग गया। दूसरी वजह यह है कि मंत्री नितिन गडकरी जी जब उज्जैन आए थे तो उन्होंने मुझसे कहा था कि एक किलो वजन कम किया तो क्षेत्र के विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपये दूंगा। इस लिहाज से मैंने 16 किलो वजन अब तक कम किया है तो क्षेत्र के विकास के लिए 16 हजार करोड़ रुपये मिलेंगे।

सवाल: मंत्रीजी के पास कब जा रहे विकास की राशि या प्रोजेक्ट लेने के लिए।
फिरोजिया-
 अभी तो और वजन कम करना है। जब तक वजन 100 किलो के अंदर नहीं आ जाता तब तक करता रहूंगा। इसके बाद जाउंगा।
विज्ञापन
Interview: First was a body builder, after joining politics, the routine deteriorated, so the weight increased, reduced by 16 kg
इस साल 24 फरवरी को मंत्री गडकरी के कार्यक्रम में ऐसे थे सांसद फिरोजिया, जो अब दुबले हो रहे हैं - फोटो : सोशल मीडिया

सवाल: कितना वजन था जब गडकरी जी ने यह बात कही थी और अब कितना हो गया है।
फिरोजिया-
  करीब चार माह पहले फरवरी में मेरा वजन लगभग 130 किलो था। उसके बाद से मैं कम करने में जुट गया और अब वजन 114 किलो है। इसे और कम करने में जुटा हूं।

सवाल: क्या वजह रही कि इतना वजन बढ़ गया। 
फिरोजिया-
 दरअसल मैं बॉडी बिल्डर रहा हूं। रेसलर था। नेशनल खिलाड़ी था। इस कारण से शरीर तो हष्ट-पुष्ट था ही मगर राजनीति में आने के बाद शरीर पर ध्यान देना कम हो गया। व्यस्तता इतनी रहती कि सेहत के लिए समय नहीं निकाल पाया इस कारण दिनचर्या पूरी बिगड़ गई थी। अब सबकुछ सुधर रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed