फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

pravasi bharatiya sammelan : स्कूलों को गोद लेने से रोजगार देने तक, हर क्षेत्र में मदद करेंगे एनआरआई

Fri, 06 Jan 2023 02:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर
अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 06 Jan 2023 02:17 PM IST
सार

इंदौर में हो रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए एनआरआई का आना शुरू हो गया है। शुक्रवार को सुबह से इनका स्वागत सत्कार का कार्यक्रम हो रहा है। 
 

विज्ञापन
pravasi bharatiya sammelan nri event in indore
बोस्टन सेंटर फॉर एक्सीलेंस के को फाउंडर प्रमीत माकोड़े - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर के 85 स्कूलों को गोद लेंगे

बोस्टन सेंटर फॉर एक्सीलेंस के को फाउंडर प्रमीत माकोड़े भी इंदौर पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि वे इंदौर के स्कूलों में टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन पर ध्यान देंगे। बड़े टच पैनल, नए सिस्टम, वाईफाई सुविधाएं आदि पर ध्यान देंगे। हर वॉर्ड में एक एक मॉडल स्कूल बनेगा। इनमें पोषण सुविधाएं भी देंगे। 85 स्कूल की योजना है, हर वार्ड में एक मॉडल स्कूल बनेगा। इनमें एक्सपर्ट क्लासेस रहेंगी, अंग्रेजी पर विशेष ध्यान देंगे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ यह योजना बनी है। इसमें दुनियाभर के कई एनआरआई मदद करेंगे। इनमें जितेंद्र वैद्य यूएई से, राकेश भार्गव न्यूयॉर्क से और रोहित गंगवाल टेक्सॉस से मदद करेंगे। प्रमीत बोस्टन सेंटर में इंटीग्रेटेड मेडिसिन पर काम कर रहे हैं। दुनियाभर के लोग यहां पर भारतीय पद्धतियों से इलाज करवाने आते हैं। 
 
pravasi bharatiya sammelan nri event in indore
20 साल के बाद इंदौर लौटे ऋषि नांदेड़कर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
लंदन की शीर्ष कंपनी इंदौर में देगी रोजगार
20 साल के बाद इंदौर लौटे ऋषि नांदेड़कर यहां पर दुनिया की शीर्ष आईटी कंपनी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वे कहते हैं कि इंदौर में बहुत सारी संभावनाओं को देखने के बाद हमने लंदन से यहां आने का फैसला किया। हमने अभी काम शुरू किया है और बड़ी संख्या में इंदौर और मप्र के युवाओं को रोजगार देंगे। यहां पर इन्फ्रास्ट्रक्चर, रहना, खानपान, मेडिकल सुविधाएं और कई तरह की अच्छी बातों को देखने के बाद ही हमने यहां पर आने का फैसला किया। 
pravasi bharatiya sammelan nri event in indore
डॉ संजीव अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
शहर और देश का कर्ज उतारना है
पहले जत्थे के साथ इंदौर पहुंचे डॉ संजीव अग्रवाल ने कहा कि हम इंदौर में हो रहे इस आयोजन के लिए बेहद उत्साहित हैं। संजीव अग्रवाल लंदन में बने विश्व के सबसे बड़े इस्कॉन मंदिर के ट्रस्टी हैं। वे मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। उनका बताया पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने प्रवासी भारतीयों से वापस देश आने की बात कही। यह बात हमारे दिल को छू गई। हम सब अपने देश का कर्ज उतारना चाहते हैं और सब मिलकर यह प्रयास करेंगे कि किस तरह से यह योजनाएं जमीन पर उतर सकती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
pravasi bharatiya sammelan nri event in indore
न्यूयॉर्क निवासी जितेंद्र मुछाल - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर से एनआरआई को जोड़ेंगे
आमंत्रित एनआरआई के बीच समन्वय का काम कर रहे न्यूयॉर्क निवासी जितेंद्र मुछाल ने बताया कि फ्रेंड्स ऑफ एमपी के माध्यम से सभी सदस्य इंदौर और मप्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक एनआरआई इंदौर से जुड़ें और यहां के विकास के लिए काम करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed