फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पितृरेश्वर हनुमान: 11 हजार दीपों से महाआरती, हनुमान चालीसा के 11 हजार पाठ, महाआरती में जुटे दस हजार लोग

Sun, 07 Jan 2024 10:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 07 Jan 2024 10:15 PM IST
सार

जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा पितृ पर्वत, संस्था सृजन के द्वारा मनाया गया रामोत्सव, ग्यारह हजार लोग हुए शामिल
 

विज्ञापन
pitreshwar hanuman mandir sanstha srijan hanuman chalisa
पितृरेश्वर हनुमान - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में संस्था सृजन द्वारा रविवार को पितृ पर्वत पर रामोत्सव मनाया गया। इसकी भव्यता देख हर कोई चकित रह गया। 11 हजार दीपों से महाआरती हुई। ग्यारह हजार से अधिक भक्तों ने 11 हजार हनुमान चालीसा का पाठ किया। देश की सबसे बड़ी समरसता टिफिन पार्टी आयोजित की गई। इसमें 235 समाजों के 10 हजार समाजजनों ने सम्मिलित होकर टिफिन पार्टी का आनंद लिया। इसमें रात में पितृरेश्वर हनुमान जी का लेजर शो भी हुआ।
pitreshwar hanuman mandir sanstha srijan hanuman chalisa
साध्वी ऋतुंभरा - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
बचपन से ही दें संस्कार- साध्वी ऋतुंभरा
इंदौर में आयोजित श्री रामोत्सव सबके राम सब में राम कार्यक्रम में साध्वी ऋतुंभरा देवी सम्मिलित हुई। हजारों समाज जन सम्मिलित हुए। इसमें बच्चों ने अनेक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर साध्वी ऋतुंभरा ने कहा कि संस्कार ही वह सीख है जो बच्चों को जीवनभर मजबूत बनाकर रखती है। लोग अपने बच्चों को संस्कार देने में कभी कमी न रखें। उन्होंने कहा कि बच्चों को बचपन से ही धर्म की जानकारी दें ताकि वे धर्म का महत्व समझें और उसे जीवन में उतार सकें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed