फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nehru Stadium: सीएम बोले इंटरनेशनल बनाएंगे, चार दिन बाद लगा नेताओं का मंच, खिलाड़ी मैदान से बाहर

Tue, 06 Jun 2023 09:55 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 06 Jun 2023 09:55 AM IST
सार

नेताओं के टेनिस बाल क्रिकेट आयोजन के लिए फिर नेहरू स्टेडियम पर कब्जा, सभी नियमित खेलों के खिलाड़ियों को किया बाहर
 

विज्ञापन
Nehru Stadium sports policy khel khiladi government promise
नेहरू स्टेडियम में बीच में ही लगा नेताओं का मंच - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
पांच दिन पहले बुधवार को इंदौर के नेहरू स्टेडियम में गौरव उत्सव का आयोजन हुआ। मंच से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा कर दी कि नेहरू स्टेडियम को इंटरनेशनल स्टेडियम बनाया जाएगा। शहर के खिलाड़ियों में हर बार की तरह इस बार भी उम्मीद जगी कि शायद सीएम ने कहा है तो अब स्टेडियम का भला हो जाए। हालांकि हुआ वही जो हमेशा से होता आया है। पांच दिन बाद ही स्टेडियम में नियमित अभ्यास के लिए आने वाले सैंकड़ों खिलाड़ियों को बाहर बैठने का बोल दिया गया। बताया गया कि भाजपा शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे द्वारा रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा आयोजित की जा रही है इसलिए जब तक यह आयोजन हो रहा है बाकि के खिलाड़ी किसी अन्य जगह पर अभ्यास करें। 


 
Nehru Stadium sports policy khel khiladi government promise
साइड में बैठे खिलाड़ी, मैदान पर हुआ नेताओं की स्पर्धा का कब्जा - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
फुटबाल-बास्केटबाल के खिलाड़ियों को साइड बैठाया
आयोजन के लिए मैदान में जेसीबी और ट्रक खड़े हैं और नियमित अभ्यास करने वाले फुटबाल और बास्केटबाल के खिलाड़ियों को मैदान के बाहर बैठा दिया गया है। जगह जगह पर गिट्टी और कंकड़ पड़े हैं और मैदान को खोद रखा है। खिलाड़ियों ने बताया कि हर 15 दिन में यही होता है। कोई न कोई राजनीतिक आयोजन की वजह से मैदान को खराब कर दिया जाता है और हमारा अभ्यास रुक जाता है। 
 
Nehru Stadium sports policy khel khiladi government promise
खिलाड़ियों का बास्केट स्टैंड ही तोड़कर फेंक दिया - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
राजनीतिक आयोजन के लिए खिलाड़ियों का बास्केट स्टैंड तोड़कर ही फेंक दिया
कुछ दिन पहले हुए गौरव दिवस के राजनीतिक आयोजन के लिए बास्केटबाल खिलाड़ियों के बास्केट स्टैंड को तोड़कर ही फेंक दिया। वह अभी तक मैदान में साइड में पड़ा है और खिलाड़ी परेशान हैं। खिलाड़ियों ने बताया कि यह कई बार हो चुका है। हमें सुविधाएं तो एक नहीं मिलती और हर बार हमारे सामान तक को तोड़ दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nehru Stadium sports policy khel khiladi government promise
मैदान में मंच और गाड़ियां, साइड में गिट्टी पर अभ्यास कर रहे खिलाड़ी - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खिलाड़ियों को कम से कम बुनियादी सुविधाएं तो दें
यहां के फुटबाल कोच मनोज शर्मा ने बताया कि इन आयोजनों की वजह से खिलाड़ियों का बहुत नुकसान होता है। प्रशासन को इसका हल निकालना चाहिए। युवा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देंगे तो शहर का नाम रोशन होगा। बास्केटबाल कोच सन्नी वर्मा ने कहा कि हम यहां पर निःशुल्क कोचिंग देते हैं। यहां से कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं। यदि यहां पर बुनियादी सुविधाएं भी दे दी जाएं तो ये खिलाड़ी देश का नाम दुनियाभर में रोशन कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed