फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore Weather Today: इंदौर में भारी बारिश के बाद मची तबाही की तस्वीरें, कई बस्तियां डूबी, बस, कारें बह गईं

Sat, 16 Sep 2023 12:25 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 16 Sep 2023 12:25 PM IST
सार

Heavy Rain in Indore Today: इंदौर में भारी बारिश के चलते कई बस्तियां डूब चुकी हैं। सड़क पर कारें और बसें भी बह गई हैं। कई जगह लोगों को पुलिस, एनडीआरएफ और निगम की टीमों ने बचाया है।

विज्ञापन
Indore Rain Update Today IMD Severe Rainfall Alert in Madhya Pradesh's Indore News in Hindi
पातालपानी में उफान पर झरना। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में भारी बारिश की वजह से हाहाकार मच गया है। एक ही दिन में सात इंच पानी गिर गया है। नदी, नाले उफान पर हैं सड़कें पूरी तरह से डूब चुकी हैं। पातालपानी, चोरल सभी जगह नदियां उफान पर हैं। यशवंत सागर के चार गेट सुबह ही खोल दिए गए। भारी बारिश के कारण शहर के सभी तालाब पूरी क्षमता से भर गए हैं। खंडवा रोड पर नर्मदा का मोरटक्का पुल बंद कर दिया गया है। ओंकारेश्वर में मूर्ति अनावरण में जाने वाले लोगों को नहीं आने की सलाह दी गई है। सीजन की यह सबसे तेज और घनघोर बारिश है। 24 घंटे में सात इंच बारिश के साथ शहर की सीजन की बारिश का कोटा पूरा हो गया। अब तक कुल 39 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 2 इंच ज्यादा है। उधर, देपालपुर में एक दिन में रिकॉर्ड 10 इंच बारिश हुई है।


Indore Rain Update Today IMD Severe Rainfall Alert in Madhya Pradesh's Indore News in Hindi
मिनी बस बह गई। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
मिनी बस बह गई। सुपर कारिडोर पर सुबह यह हादसा हुआ। सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। 15 लोग सवार थे। अलर्ट को देखते हुए कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने आज शनिवार को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सभी रेस्क्यू दल अलर्ट पर हैं।
Indore Rain Update Today IMD Severe Rainfall Alert in Madhya Pradesh's Indore News in Hindi
कालोनियों में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
शहर की अधिकांश कालोनी पूरी तरह से पानी में डूब गई हैं। कलेक्टर इलैयाराजा बारिश के दौरान लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम के आला अधिकारियों और सभी झोन के अफसरों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। वे खुद भी शहर में दौरे पर निकल गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indore Rain Update Today IMD Severe Rainfall Alert in Madhya Pradesh's Indore News in Hindi
कृष्णपुरा क्षेत्र। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
कृष्णपुरा छत्री वाले क्षेत्र में सभी जगह से नाला उफान पर आ गया है। विभाग ने अभी दो-तीन ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार जताए हैं। नाले का पानी आसपास की छोटी बस्तियों में घुस चुका है। 
विज्ञापन
Indore Rain Update Today IMD Severe Rainfall Alert in Madhya Pradesh's Indore News in Hindi
बस्तियां डूबी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
शहर की छोटी बस्तियों में हालत बहुत खराब है। सभी जगह पानी भर चुका है। प्रशासन इनके लिए फूड पैकेट बनवा रहा है। कई संस्थाएं इसमें मदद कर रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed