{"_id":"6826d0d8711d9bdce60b2e2d","slug":"indore-news-metro-worker-slogans-video-viral-pm-modi-india-pakistan-2025-05-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore: मेट्रो कर्मचारियों ने पाकिस्तान के समर्थन में लगाए नारे, पीएम मोदी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: मेट्रो कर्मचारियों ने पाकिस्तान के समर्थन में लगाए नारे, पीएम मोदी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी; केस दर्ज
Fri, 16 May 2025 12:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 16 May 2025 12:08 PM IST
सार
Indore News: इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र में मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े कर्मचारियों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र में मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े एक कर्मचारी मोहम्मद जावेद पिता किताब अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की और पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। इस घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्री राजपूत करणी सेना की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों और प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। यह घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।
Trending Videos
करणी सेना ने आरोपी को पुलिस को सौंपा
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
7 फरार, एक ही पकड़ाया
करणी सेना के संभाग संगठन मंत्री ठाकुर अजीत सिंह ने बताया कि हमें यह वीडियो मिले जिसके बाद संगठन के दिग्विजय सिंह और करणी सेना के अन्य पदाधिकारी इन युवकों को तलाश करने पहुंचे। मौके पर हमें एक युवक जावेद मिला जिसके पास दो आधार कार्ड थे। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि यह बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाला है। यही जावेद वीडियो में भी दिख रहा था और भारत विरोधी नारे लगा रहा था। इसके साथ वीडियो में दिख रहे अन्य लोग फरार हो गए। यह 8 लोग वहां पर रहते थे जिनमें से सात फरार हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है और हमें उम्मीद है कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें दो युवक एक किचन में नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक युवक तरबूज काटते हुए पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाता है, जबकि दूसरा युवक कहता है कि भारत को एक रात में साफ कर देंगे। इसके बाद दोनों युवक ठहाके लगाते हैं। इस वीडियो को तीसरा युवक रिकॉर्ड कर रहा था। वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश की लहर फैल गई।
करणी सेना ने थाने में की शिकायत
गुरुवार को श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री दिग्विजय सिंह ने गांधी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में वीडियो का हवाला देते हुए बताया गया कि जावेद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया और पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आमजन में भारी आक्रोश देखने को मिला और प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा।
ये भी पढ़ें: दमोह में घर जा रहे शिक्षक से चार लाख की लूट, फिर बदमाशों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया; मौके पर मौत
करणी सेना ने पकड़ा आरोपी, पुलिस को सौंपा
जैसे ही करणी सेना के सदस्यों को जानकारी मिली कि आरोपी जावेद गांधी नगर स्थित यूआरसी कैंप में मौजूद है, संगठन के कुछ कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जावेद को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि जावेद मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़ी यूआरसी कैंप में कार्यरत है। करणी सेना की शिकायत पर जावेद और एक अन्य साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।