फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: पापा मम्मी के फोन में सावधानी से गेम खेलें, आपकी एक गलती उनका पूरा पैसा डुबा सकती है

Wed, 04 Sep 2024 02:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 04 Sep 2024 02:36 PM IST
सार

पुलिस और सामाजिक संस्थाओं ने बच्चों को किया जागरूक, लगातार बढ़ रहे अपराधों से निपटने के तरीके बताए। स्कूलों में चल रहे हैं जागरूकता कार्यक्रम। 
 

विज्ञापन
indore news cyber crime awareness school event
बच्चों को किया जागरूक। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
इंदौर के विद्या विजय बाल मंदिर में सायबर क्राइम एवं महिला सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक प्रकोष्ठ एवं क्राइम ब्रांच इंदौर ने बच्चों को जरूरी जानकारियां दी। सब इंस्पेक्टर शिवम् ठक्कर, जिला विधिक प्रकोष्ठ के रविशंकर भाटिया और शंकर लाल पोरवाल, हाईकोर्ट वकील, टीआर ठाकरे, ग्राहक पंचायत के डा. विजय शर्मा और संजय पिपरिया धानुक कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे। सभी ने विद्यालय के बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। 
indore news cyber crime awareness school event
अतिथियों का स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
मोबाइल का उपयोग सावधानी से करें
सब इंस्पेक्टर शिवम् ठक्कर ने मोबाइल एवं इंटरनेट का सावधानी से उपयोग करने और उससे होने वाले अपराधों, ठगी की जानकारी बच्चों को दी। शिवम ठक्कर ने कहा कि मोबाइल पर आने वाली किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें न ही अपने माता पिता के मोबाइल का जानकारी के बिना उपयोग करें। किसी भी गेम और आनलाइन प्लेटफार्म में कोई जानकारी या ओटीपी आदि न डालें। इससे आपके मम्मी या पापा के खाते से तुरंत पैसे कट सकते हैं। 

जिला विधिक प्रकोष्ठ से रविशंकर भाटिया एवं शंकर लाल पोरवाल ने महिलाओं को कानून द्वारा दी जाने वाली सहायता एवं सुरक्षा पर उपयोगी बातें बताई। इसके साथ ही महत्वपूर्ण नंबर्स जो आपात स्थिति में डायल कर सरकारी मदद कैसे प्राप्त की जा सकती है, यह भी बताया गया। इस अवसर पर ग्राहक पंचायत डा विजय शर्मा एवं संजय पिपरिया धानुक ने ग्राहकों की सुरक्षा एवं अधिकारों की जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार से प्राचार्य भुवनेश गीते ने किया एवं आभार रंजना देशमुख ने माना एवं कार्यक्रम का संचालन चांदनी पाहुजा ने किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed