फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: दस लाख रुपए की शिक्षा सहायता दी, अग्रसेन जयंती पर लिया सेवा का संकल्प

Thu, 03 Oct 2024 08:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजीटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजीटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 03 Oct 2024 08:09 PM IST
सार

इंदौर के अग्रसेन समाजजन ने जुलूस निकाला और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए। इस मौके पर सभी ने शहर में सेवा कार्यों के विस्तार का संकल्प लिया। 
 

विज्ञापन
indore news agrasen jayanti 2024
अग्रसेन जयंती पर आयोजित कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
श्री अग्रसेन महासभा इंदौर ने धूमधाम से अग्रसेन जयंती मनाई और मां दुर्गा का पूजन किया। इस मौके पर जुलूस भी निकाला गया जिसमें सैकड़ों समाजजन शामिल हुए। आज सुबह संस्था कार्यालय पर सदस्यों ने उपस्थित होकर महाराजा अग्रसेन व मां दुर्गा भवानी का पूजन किया और आरती उतारी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में साहित्यकार हरेराम बाजपेई शामिल हुए। उन्होंने महाराजा अग्रसेन की मर्यादा पुरुषोत्तम कार्यों की व्याख्या की व वैश्य बन्धुओं की देशव्यापी सेवा समर्पण भावना की सराहना की। कार्यक्रम में दस लाख रुपए की शिक्षा सहायता वितरित की गई। महाराजा अग्रसेन के जीवन चरित्र व लोक व्यवहार विषय पर निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार दिए गए।
indore news agrasen jayanti 2024
समाजजन ने शिक्षा में सेवा कार्य के लिए मदद की। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
समाज के वरिष्ठजन मौजूद रहे
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत संस्था अध्यक्ष सीए एसएन गोयल, वरिष्ठ सदस्य टीकमचन्द गर्ग, रामनारायण अग्रवाल, अरुण अग्रवाल आष्टा वाले, एस एन गोयल समाधान, कैलाश नारायण बंसल व प्रमोद बिन्दल ने किया। इस अवसर पर अग्रसेन जयन्ती विशेषांक मंगल ध्वनि टाइम व अग्र वैष्णवी का विमोचन भी किया गया। मातृशक्ति की ओर से आशा गोयल व अर्चना जिन्दल ने अतिथि स्वागत किया। शाल श्रीफल भेंट किया गया। कार्यक्रम संयोजक राजेश चौधरी, राजेश जिन्दल व महेश अग्रवाल ( रामचंद्र नगर) ने स्मृति चिन्ह भेंट किए। आभार सचिव ओम अग्रवाल ने व्यक्त किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed