{"_id":"63e4f587d22e4c42ea04ee69","slug":"indore-bjp-bhajpa-appointed-social-media-team-warriors-for-election-2023-2023-02-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में भाजपा ने नियुक्त किए 3,204 सोशल मीडिया वॉरियर्स, चुनाव से पहले एक लाख स्थानीय लोग जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में भाजपा ने नियुक्त किए 3,204 सोशल मीडिया वॉरियर्स, चुनाव से पहले एक लाख स्थानीय लोग जोड़े
Thu, 09 Feb 2023 07:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 09 Feb 2023 07:00 PM IST
सार
नई रणनीति में शुरू हुआ सुधोष मंडल प्रशिक्षण अभियान, विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कस ली कमर, सोशल मीडिया के लिए इस बार बड़ी संख्या में वॉरियर्स को कर रहे तैयार
विज्ञापन
सुधोष मंडल प्रशिक्षण अभियान
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने प्रचार के लिए आक्रामक रुख अपना लिया है। इस बार इंदौर जिले में 1602 बूथ बनाए गए हैं जिनके लिए 3,204 सोशल मीडिया एक्सपर्ट नियुक्त किए गए हैं। बाकायदा इनकी ट्रेनिंग चल रही है और इनके माध्यम से चुनाव के पहले ही एक लाख लोगों को सीधे भाजपा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जोड़ लिया गया है।
बड़ी संख्या में वॉरियर्स को कर रहे तैयार
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
20 फरवरी तक सभी की ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी
भाजपा सोशल मीडिया के नगर संयोजक हर्षवर्धन बर्वे ने बताया कि प्रथम प्रशिक्षण वर्ग विधानसभा 4 के लक्ष्मण सिंह गौड़ मंडल से प्रारंभ हुआ। अब तक विधानसभा 5 के छत्रसाल मंडल, शिवाजी मंडल, वीर सावरकर मंडल, एपीजे अब्दुल कलाम मंडल में प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है। इन जगहों पर विधायक महेंद्र हार्डिया सहित पार्षदगण एवं मंडल अध्यक्ष और विधानसभा 3 के अटल बिहारी वाजपई मंडल में विधायक आकाश विजयवर्गीय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 20 तारीख तक सभी विधानसभाओं के मंडलों में प्रशिक्षण पूर्ण हो जाएगा। प्रशिक्षण में आने वाले प्रशिक्षणार्थियों का पंजीयन ऑनलाइन बारकोड के माध्यम से किया जा रहा है एवं उनकी उपस्थिति भी ऑनलाइन दर्ज की जा रही है।
तीन सत्र में हो रहे प्रशिक्षण
प्रथम सत्र में सोशल मीडिया वॉरियर्स को पार्टी की विचारधारा एवं रीति नीति बताई जाती है।
द्वितीय सत्र में सोशल मीडिया व आईटी का प्रशिक्षण दिया जाता है।
तृतीय सत्र में सभी के सवाल और उनके जवाब के साथ समापन प्रक्रिया शामिल रहती है।
ऐसी है रणनीति
सबसे पहले वॉरियर्स क्षेत्र के लोगों के नंबर लेकर उन्हें वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ते हैं।
इसके बाद क्षेत्र के लोगों को फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब से कनेक्ट करते हैं।
सोशल मीडिया सेल इन सभी वॉट्सऐप ग्रुप में पोस्टर, वीडियो जानकारियां शेयर करती है।
यह सभी जानकारी को वॉरियर्स और क्षेत्र के लोग अन्य लोगों तक पहुंचाते हैं।