फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: निवेशकों की पहली पसंद इंदौर, मिलों की जमीन पर फिर लगेंगे उद्योग, मिलेंगे हजारों रोजगार

Mon, 05 Aug 2024 09:44 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 05 Aug 2024 09:44 PM IST
सार

इंदौर के आसपास उद्योगों के लिए जमीन तलाशना अब सरकार के लिए भी मुश्किल होता जा रहा है। देशभर में अब इंदौर की खासी डिमांड है और निवेशक इंदौर को प्राथमिकता दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
hukumchand malwa rajkumar swadeshi kalyan mill industry commercial use
राजकुमार मिल। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
देशभर के निवेशकों के लिए अब इंदौर पहली पसंद बनता जा रहा है। इंदौर में उद्योगों के लिए जमीन तलाशना अब सरकार के लिए भी बड़ा काम होता जा रहा है। कहीं वन विभाग की जमीन का मामला फंसता है तो कहीं खेती की जमीन का मामला उलझता है। इसके चलते अब सरकार इंदौर में बंद पड़ी मिलों की जमीन पर उद्योग लगाएगी। 
hukumchand malwa rajkumar swadeshi kalyan mill industry commercial use
स्वदेशी मिल। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
रोजगार लाना पहली प्राथमिकता
एमपीआइडीसी की कार्यकारी निदेशक सपना जैन ने अमर उजाला को बातचीत में बताया कि बंद मिलों की जमीन पर हम उद्योग लाना चाहते हैं ताकि रोजगार का सृजन हो। सरकार को हमने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। मिलों की जमीन में भी कई तरह के केस और अन्य अनुमतियां हैं जिनके लिए हम इंतजार कर रहे हैं। अनुमतियों के बाद यहां पर उद्योगों के प्रोजेक्ट लाए जाएंगे।
hukumchand malwa rajkumar swadeshi kalyan mill industry commercial use
मालवा मिल। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
बरलई शुगर मिल में 12 हजार को रोजगार मिलेगा
एमपीआइडीसी बंद पड़ी राजकुमार मिल, मालवा मिल, स्वदेशी मिल, कल्याण मिल की जमीन पर उद्योग और कन्वेंशन लाने की योजना बना रहा है। सपना जैन ने बताया कि बरलई शुगर मिल पर तो रेडिमेड काम्प्लेक्स प्रोजेक्ट आ रहा है। इसमें करीब 12 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। 

रुकावटें आईं तो सरकार जरूरी उद्योगों के रूप में जमीन लेगी
सपना जैन ने बताया कि मिलों की जमीनों में कई तरह की कानूनी पेंचीदगियां भी हैं लेकिन सरकार इस पर काम करेगी। यदि सरकार को लगता है कि यहां पर उद्योगों के आने से शहर और प्रदेश को बड़ा फायदा होगा तो फिर सरकार इन जमीनों को एसेंशियल मोड में जाकर लेगी। हम चाहते हैं कि रोजगार आएं और प्रदेश का विकास हो। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed