फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   congress leaders in bjp party suresh pachouri sanjay shukla vishal patel

MP: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी से पूर्व विधायक संजय शुक्ला तक, जानें कांग्रेस छोड़ कौन-कौन BJP में गया

Sat, 09 Mar 2024 10:28 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 09 Mar 2024 10:28 AM IST
सार

MP politics: लोकसभा चुनाव से पहले और हाल ही में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मप्र से विदाई के बाद भाजपा ने कांगेस को झटका दिया है। प्रदेश में पूर्व सांसद और पूर्व विधायक समेत 13 से अधिक कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए। इनमें कई बड़े नाम हैं।

विज्ञापन
congress leaders in bjp party suresh pachouri sanjay shukla vishal patel
कांग्रेस के 13 नेता भाजपा में हुए शामिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व विधायक समेत कांग्रेस (Congress) के 13 से अधिक नेता भाजपा में शामिल हो गए। भोपाल से पूर्व सांसद सुरेश पचौरी के साथ इंदौर के संजय शुक्ला और विशाल पटेल जैसे कई नेताओं ने शनिवार को भाजपा  का दामन थाम लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन



सभी कांग्रेस नेताओं ने भोपाल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में एक बैठक में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन


congress leaders in bjp party suresh pachouri sanjay shukla vishal patel
संजय शुक्ला और विशाल पटेल शिवराज और कैलाश के साथ। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
कांग्रेस को बड़ा नुकसान
कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के जाने से लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को बड़ा नुकसान होगा। बीजेपी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी और राजूखेड़ी के अलावा कांग्रेस नेता संजय शुक्ला, विशाल पटेल, अर्जुन पलिया और भोपाल कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा भी शनिवार को अल सुबह ही प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच गए थे।

संजय शुक्ला और विशाल पटेल धनवान नेताओं में शामिल
संजय और विशाल कांग्रेस के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों ही नेताओं ने भाजपा नेताओं को हराकर जीत हासिल की थी। कमलनाथ सरकार में दोनों ही नेताओं की खासी लोकप्रियता रही। कांग्रेस विधायक रहते हुए संजय शुक्ला ने इंदौर विधानसभा एक में कई बड़े काम करवाए। देपालपुर में विशाल पटेल ने भी अपना खास प्रभाव छोड़ा था। कांग्रेस नेता संजय शुक्ला और विशाल पटेल धनवान नेताओं में शामिल हैं। दोनों के पुश्तैनी व्यापार और जमीन जायदाद हैं। संजय शुक्ला भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु प्रसाद शुक्ला के बेटे हैं और उनका ट्रैवल्स, ट्रांसपोर्ट का मुख्य कारोबार है। विशाल का खेती और जमीनों का मुख्य व्यापार है। 

कांग्रेस के दिग्गज नेता सुरेश पचौरी भाजपा में हुए शामिल, 1972 में पार्टी से जुड़े, एक क्लिक पर पढ़ें पचौरी का राजनीति सफर

congress leaders in bjp party suresh pachouri sanjay shukla vishal patel
कैलाश विजयवर्गीय के पांव पढ़ते संजय शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
मैं अपने परिवार में वापस लौटा
संजय शुक्ला ने भाजपा से जुड़ने के बाद कहा कि भाजपा मेरा परिवार था और मैं अब वापस अपने परिवार में आ गया हूं। मुझे उस वक्त बहुत बुरा लगा जब राम मंदिर का आमंत्रण कांग्रेस ने ठुकराया था। अब मैं बीजेपी में रहकर जनता की सेवा करूंगा।

यह नेता हुए भाजपा में शामिल
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, धार से पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह कालूखेड़ी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, पिपरिया से पूर्व विधायक अर्जुन पलिया, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल शर्मा, भोपाल शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, डॉ आलोक चंसोरिया, योगेश शर्मा, अतुल शर्मा, सुभाष यादव, दिनेश ढिमोले, जयसपाल सिंह अरोरा।

वीडी शर्मा बोले- सुरेश पचौरी जैसे संतों का कांग्रेस में स्थान नहीं  
भाजपा में आए सभी कांग्रेस नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कैलाश वियजवर्गीय ने अंगवस्त्र पहनाकर सुरेश पचौरी, संजय शुक्ला, अर्जुन पलिया को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान वीडी शर्मा ने कहा कि सुरेश पचौरी जैसे संतों का कांग्रेस में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में बेहतर काम हो रहा है। लोग लगातार भाजपा पर भरोसा व्यक्त कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के राजनीतिक संत सुरेश पचौरी है।

सीएम यादव बोले- कांग्रेस का नेतृत्व नेताओं को निराश करता है 
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन वास्तव में एक नया इतिहास बनने में जा रहा है। वैसे तो हम सबको आहट थी कि जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहां कांग्रेस के काम करने के तरीके का असर आता है। अच्छे स्थापित स्वच्छता के साथ राजनीति करने वाले मन की भावना के आधार पर काम करने वाले नेता हर दल के अंदर होते हैं। लेकिन, साफ सुधरी राजनीति करने वालों को काम करने के लिए अनुकूलता देना, मौका देना यह नेतृत्व पर निर्भर करता है। यह दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस का नेतृत्व ऐसे स्वच्छ और साफ सोच के साथ राजनीति करने वाले नेता जो देश के विकास के लिए राजनीति करते हैं उनको निराश करता है। ऐसे में कोई भी स्वाभिमानी आदमी कांग्रेस के लिए काम नहीं करना चाहेगा। सीएम ने कहा कि मैं तो कहूंगा राहुल गांधी दो-तीन यात्रा और निकालो। अभी जहां जहां राहुल गांधी जाते हैं। वहां कांग्रेस साफ हो जाती है। महात्मा गांधी की भावना को सही साबित करने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं। महात्मा गांधी ने कहा था कि आजादी के बाद कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed