फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: विकास यात्रा से पहले पिछले वादों का हिसाब मांग रही जनता

Sat, 04 Feb 2023 11:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 04 Feb 2023 11:00 PM IST
सार

इंदौर के नागरिकों ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पूछा कि नए वादों के लिए तैयार सरकार पिछले वादों को क्यों भूल जाती है?
 

विज्ञापन
bjp 2023 election plan vikas yatra indore
राजबाड़ा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं और भाजपा-कांग्रेस ने अपनी अपनी रणनीति से काम करना भी शुरू कर दिया है। भाजपा ने विकास यात्रा के माध्यम से घर-घर दस्तक देने की योजना बनाई है जिसके तहत नागरिकों को पिछले कार्यकालों में किए गए काम और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। नेताओं का मानना है कि इससे भाजपा को विधानसभा चुनाव में बड़ी मदद मिलेगी। वहीं दूसरी ओर नागरिकों का मानना है कि सरकार ने इंदौर में पहले भी कई वादे किए थे जो अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। अमर उजाला ने अलग अलग क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों से जब विकास यात्रा पर बात की तो उन्होंने कहा कि पिछले वादों पर भी तो चर्चा होना चाहिए। 
bjp 2023 election plan vikas yatra indore
अभय बाथम - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
यातायात व्यवस्था सुधारने का कहा, बिगड़ती जा रही
वंदना नगर में रहने वाले अभय बाथम ने कहा कि सरकार ने पिछले कार्यकाल में ही कई बार वादा किया कि इंदौर में यातायात सुधारा जाएगा लेकिन वह सुधरने की बजाय बिगड़ता ही जा रहा है। सरकार इस मामले में हर मोर्चे पर फेल रही है। इंदौर के लोग यातायात की बिगड़ती व्यवस्था की वजह से सबसे अधिक परेशान हैं। 
bjp 2023 election plan vikas yatra indore
दीपक वर्मा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
पानी का संकट बढ़ता ही जा रहा
बायपास तरफ रहने वाले दीपक वर्मा ने कहा कि इंदौर के कई क्षेत्रों में लोगों को पीने के पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। यह समस्या भी दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। नर्मदा परियोजना और भूजल के मामले में कई वादे किए गए लेकिन नागरिकों को पानी नहीं मिल पा रहा है। भविष्य में यह समस्या और भी बढ़ती जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp 2023 election plan vikas yatra indore
संदेश जोशी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
व्यापार करना हुआ मुश्किल
राजबाड़ा क्षेत्र में रहने वाले संदेश जोशी ने कहा कि व्यापार के लिए बेहतर माहौल बनाने के लिए कई वादे किए गए लेकिन इंदौर शहर में व्यापार की स्थिति पहले की तुलना में और भी जटिल हो गई है। जीएसटी, नोटबंदी और अब मेट्रो की तोडफ़ोड़ की वजह से कई व्यापारी सड़क पर आ गए हैं और व्यापार ठप हो गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed