फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Army: माइनस 30 डिग्री में सैनिकों का जीवन देखने पहुंचे

Sat, 04 Feb 2023 10:05 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 04 Feb 2023 10:05 AM IST
सार

देश के सैनिक किन परिस्थितियों में देश की रक्षा करते हैं यह देश के नागरिकों को खुद वहां पर जाकर जरूर देखना चाहिए। इसी विचार के साथ इंदौर के चार सीए लेह पहुंचे। 
 

विज्ञापन
indian army life leh ladakh indore ca association
लेह लद्दाख का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
शहर के चार यंग सीए स्वर्णिम गुप्ता, ऋषभ जैन, अपूर्व तोमर और आदित्य जखेटिया एक रोमांचक यात्रा पर लेह पहुंचे। वहां पर सैनिकों का जीवन देखने के लिए वह उन दुर्गम स्थानों पर भी गए जहां पर जीवन अपनी सबसे विषय परिस्थितियों से जूझता है। उन्होंने यहां पर सैनिकों का रहन सहन, काम करने का तरीका और अन्य बातों की जानकारी ली। वहां से लौटकर उन्होंने अपने अनुभव शेयर किए। 
indian army life leh ladakh indore ca association
माइनस 30 डिग्री में सैनिकों का जीवन देखने पहुंचे इंदौर के युवा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
10 किलो से अधिक का सामान पहनकर चलते हैं सैनिक
अमर उजाला से बातचीत में चारों ने बताया कि सैनिकों के जज्बे और शक्ति को देखकर वे हैरान रह गए। सैनिक वहां पर 10 किलो से अधिक का सामान पहनकर मोर्चे पर डटे रहते हैं। खाने के लिए सिर्फ चावल या अन्य सब्जियों के पाउडर होते हैं जिन्हें पानी में गलाकर खाना पड़ता है। अंडे भी वहां पर जम जाते हैं और तोडऩे पर बर्फ निकलती है। स्लीपिंग बैग में चिपककर सोना पड़ता है जिसमें नींद भी बहुत मुश्किल से आती है। इसके अलावा जमीन पर हर जगह बर्फ की चादर बिछी होती है। कब वह बर्फ टूट जाएगी यह पता नहीं रहता। हम खुद कई बार बर्फ टूटने से पानी में घुस गए। 
 
indian army life leh ladakh indore ca association
माइनस 30 डिग्री में सैनिकों का जीवन देखने पहुंचे इंदौर के युवा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
भारी बर्फबारी से रोकना पड़ी यात्रा
चारों ने बताया कि गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए लेह से आगे चादर ट्रेक के स्थान का चयन कर अपनी यात्रा प्रारंभ की। इस यात्रा में माइनस 30 डिग्री तक शरीर का तापमान सहने के लिए उन्हें तीन दिन लेह में रहना पड़ा। यहां का तापमान माइनस 17 डिग्री था। यहां माइनस 30 डिग्री था। इसके बाद सभी चादर ट्रेक के शुरुवाती प्वाइंट त्सो मो की ओर रवाना हुए। वहां पहुंचते ही भारी बर्फबारी शुरू हो गई जो पूरे दिन रही। सभी को वहां विपरीत परिस्थितियों में एक दिन देर से यात्रा शुरू करना पड़ी, यात्रा का 64 किलोमीटर का मार्ग बेहद दुर्गम स्थानों से होकर जाता है जिसमें बर्फ की चादर पर चलना होता है और यह बर्फ की चादर कई जगह कमजोर होने से टूटने का डर बना रहता है। इस कठिन और अपार सौंदर्य से अच्छादित यात्रा के बीच में एक पड़ाव टिब्ब केव आता है। यहां कुछ देर विश्राम के बाद यात्रा के अंतिम स्थल नेरक वाटर फॉल, फ्रोजन वाटर फॉल पहुंचे। यह पूरी तरह से बर्फ से जमा हुआ है। पूरे रास्ते में बर्फबारी के बीच 30 किलोमीटर की यात्रा एक दिन में पूर्ण की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
indian army life leh ladakh indore ca association
माइनस 30 डिग्री में सैनिकों का जीवन देखने पहुंचे इंदौर के युवा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
26 जनवरी के दिन यात्रा रोककर झंडा फहराया
दूसरे दिन 26 जनवरी को यात्रा के बीच में तिरंगे को फहराकर सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया। पूरी 64 किलोमीटर की चार दिवसीय यात्रा को मात्र दो दिन में पूरा किया गया। इस यात्रा के पूर्व में सभी लेह लद्दाख की बाइक से यात्रा कर चुके हैं यात्रा का उद्देश्य उन स्थानों को जानना था जहां हमारे सैनिक किन किन विपरीत परिस्थितियों में देश की रक्षा के लिए मौजूद रहते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed