फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Royal Wedding: केंद्रीय मंत्री की बेटी बन रही धनकोट के सबसे बड़े जमींदार की बहू, जानिए कौन हैं तोमर के दामाद

Tue, 06 Jun 2023 05:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 06 Jun 2023 05:02 PM IST
विज्ञापन
Know who is Neeraj Bhati, son-in-law of Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar
कौन हैं केंद्रीय कृषि मंत्री के दामाद - फोटो : अमर उजाला
ग्वालियर में आज (मंगलवार) मोदी टीम के सबसे भरोसेमंद और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की बेटी की शादी है। इस VVIP शादी में देशभर से 100 से अधिक बड़े राजनेता शामिल होने वाले हैं, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राज्यपाल, रक्षा मंत्री सहित कई प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का दामाद कौन है और यह किस परिवार से ताल्लुक रखता है। 
Know who is Neeraj Bhati, son-in-law of Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar
इस घराने की बहू बन रही केंद्रीय मंत्री की बेटी - फोटो : अमर उजाला
जानिए कौन हैं केंद्रीय कृषि मंत्री के दामाद
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के दामाद का नाम नीरज सिंह भाटी है। नीरज सिंह भाटी वर्तमान में इको टूरिज्म के डायरेक्टर हैं। मंत्री तोमर के दामाद नीरज सिंह भाटी भारतीय जनता पार्टी में युवा नेता हैं, जो सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी माने जाते हैं। नीरज सिंह भाटी की शिक्षा इंग्लैंड में पूरी हुई है और उसके बाद से वह लगातार भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय युवा नेता की भूमिका निभा रहे हैं और धनकोट से एक बार सरपंच चुके हैं।
 
Know who is Neeraj Bhati, son-in-law of Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar
धनकोट रियासत के एक सबसे बड़ी जमीदार रहे हैं नीरज भाटी के दादा - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की बेटी जिस घर में बहू बनकर जा रही है, वह मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित एक छोटी सी धनकोट रियासत के जमींदार हैं। लड़के के पिता अनूप सिंह भाटी कांग्रेस के सक्रिय नेता माने जाते हैं, तो वहीं उनके बेटे यानी तोमर के दामाद नीरज सिंह भाटी बीजेपी के एक युवा सक्रिय नेता हैं। मतलब पिता कांग्रेस में और बेटा बीजेपी में है। यह परिवार इलाके के सबसे बड़े जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं। तोमर के दामाद नीरज भाटी के दादा का नाम राज साहब बनवार सिंह भाटी है, जो धनकोट रियासत के एक सबसे बड़ी जमीदार रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed