फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: सीएम यादव पहुंचे कमलनाथ के गढ़ में, कहा- यहां भी घूमेगी हनुमान की गदा, लहराएगा भाजपा का परचम

Wed, 21 Feb 2024 10:05 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 21 Feb 2024 10:05 PM IST
सार

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छिंदवाड़ा पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।  डॉक्टर मोहन यादव ने चंदन गांव से रोड से प्रारंभ किया। 

विज्ञापन
MP News: CM Yadav reached KamalNath's stronghold, said- Hanuman's mace will swing here too, BJP flag will wave
छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव ने रोड शो किया। - फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छिंदवाड़ा पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।  डॉक्टर मोहन यादव ने चंदन गांव से रोड से प्रारंभ किया। जगह-जगह फूल बरसाकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। चंदन गांव में भाजपा कार्यकर्ता जेसीबी के ऊपर खड़े होकर फूल बरसाते नजर आए। सीएम मोहन यादव का आदिवासी नृत्य के बीच सभा स्थल पर आगमन हुआ। इधर कई कांग्रेसियों ने सीएम से मिलकर भाजपा की सदस्यता भी ली। 

 
MP News: CM Yadav reached KamalNath's stronghold, said- Hanuman's mace will swing here too, BJP flag will wave
छिंदवाड़ा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में कमलनाथ के गढ़ पहुंच कर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छिंदवाड़ा में हनुमान की गदा घूमेगी और छिंदवाड़ा मैं भाजपा का परचम लहराएगा। दशहरा मैदान को लेकर कहा कि छिंदवाड़ा में दशहरा मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है इससे बढ़कर सौभाग्य की बात क्या हो सकती है हम दशहरा को रावण जलाते हैं। आगे आप समझदार हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम छिंदवाड़ा में जीत हासिल करेंगे, जिसे दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश के अंदर लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही थी लेकिन कांग्रेस की सरकार में रहते मध्य प्रदेश की हालत क्या थी। आज मोदी जी का समय है और भाजपा की सरकार है। गरीबों की सरकार है। अब तो मोहन यादव ने कहा कि धीरे-धीरे लोग भाजपा की सदस्य ले रहे हैं, और भी लोग समय रहते पार्टी में आएंगे उनका स्वागत है। भाजपा का परिवार तेजी से बढ़ रहा है।
 
MP News: CM Yadav reached KamalNath's stronghold, said- Hanuman's mace will swing here too, BJP flag will wave
छिंदवाड़ा में कई कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ली। - फोटो : सोशल मीडिया
कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल
छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही कांग्रेस को झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव समे पांढुर्णा नपा अध्यक्ष समेत कई पार्षद को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। प्रदेश कांग्रेस महासचिव उज्ज्वल सिंह चौहान (अज्जू ठाकुर), प्रवीण सिंह चौहान का काफिला पांढुर्णा से छिंदवाड़ा सीएम के जन आभार यात्रा में पहुंचा। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही संदीप घाटोडे (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पांढुर्ना), पार्षदगण प्रदीप जुननकर, दुर्गेश उइके, गोलू कोरडे, मदन भांगे, सोनू बागडे भी भाजपा में शामिल हुए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed