फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: तिहरे हत्याकांड के आरोपियों के घर-दुकान पर चला बुलडोजर, दलित परिवार पर दबंगों ने बरसाई थीं गोलियां

Fri, 28 Oct 2022 05:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 28 Oct 2022 05:30 PM IST
सार

MP News: तिहरे हत्याकांड के आरोपियों के घर-दुकान पर चला बुलडोजर, दलित परिवार पर दबंगों ने बरसाई थीं गोलियां MP News: Bulldozers fired at the house and shop of the accused in the triple murder case, the dalit family was attacked by bullies

विज्ञापन
Bulldozers fired at the house and shop of the accused in the triple murder case
आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में इस समय चर्चित दमोह के तिहरे हत्याकांड में प्रशासन ने शुक्रवार को आरोपियों के घर गिरा दिए हैं। बुलडोजर और जेसीबी से एक मकान व एक दुकान को जमींदोज किया गया। बता दें कि एक दिन पहले ही पीड़ित परिवार की ओर से प्रशासन को ज्ञापन देकर 24 घंटे में कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया था, कहा थी कि अगर प्रशासन कार्रवाई नहीं करेगा तो हम खुद जाकर उनके मकान ढहा देंगे। 


जानकारी के मुताबिक दमोह जिले के देहात थाना के देवरान गांव में 25 अक्टूबर की सुबह जगदीश पटेल नामक शख्स और उसके परिवार के लोगों ने गांव के ही दलित समाज के पांच लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं।  इसमें घमंडी अहिरवार, उसकी पत्नी राजप्यारी  और पुत्र मानक अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो बेटे महेश और बल्लू गंभीर रूप से घायल हुए थे जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में सात नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज किया था। गुरुवार रात तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, एक आरोपी फरार है। 
 
Bulldozers fired at the house and shop of the accused in the triple murder case
कार्रवाई के दौरान गांव में पुलिस बल तैनात रहा। - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को प्रशासन की टीम बुलडोजर और जेसीबी लेकर आरोपियों के घर पहुंची। उनके अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। पूरे समय बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में तैनात था। गौरतलब है कि गुरुवार को ही दलित समाज ने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवार की ओर से एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें मांग की गई थी कि आरोपियों के घर नहीं गिराए गए तो वह खुद जाकर गिरा देंगे। शुक्रवार सुबह कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी देवरान गांव पहुंचे और आरोपियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से गिराया गया। आरोपियों ने अतिक्रमण कर एक मकान और एक दुकान का निर्माण किया था।  मकान के अंदर रखा सामान आरोपियों के परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
 
Bulldozers fired at the house and shop of the accused in the triple murder case
गांव अब भी पुलिस छावनी बना हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया
ये घटनाक्रम प्रदेशभर में चर्चा में है। इसे लेकर प्रदेश के कई शहरों में ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई नेता घटना की निंदा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर दो दिन पूर्व प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह देवरान गांव में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे और आठ लाख की सहायता राशि उपलब्ध कराई थी। इसके अलावा परिवार की पूरी जवाबदारी सरकार द्वारा उठाने की बात कही गई थी।  अभी भी पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील है और एक अस्थाई चौकी वहां पर निर्मित की गई है।

आरोपियों के घर गिराए जाने के बाद मृतक मानक अहिरवार की पत्नी सीता ने बताया कि वह इस कार्रवाई से काफी खुश है, लेकिन आरोपियों के सभी घर गिराए जाएं तो उसे और अच्छा लगेगा, क्योंकि उसका सुहाग उजड़ने के साथ ही पूरा परिवार तहस-नहस हो गया है फिर भी जो कार्रवाई अधिकारियो ने की है, वह सही की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed