फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास यात्रा: भोपाल की 320 अनाधिकृत कॉलोनियां होंगी वैध, उत्तर क्षेत्र को सात करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Sun, 12 Feb 2023 09:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 12 Feb 2023 09:13 PM IST
सार

 रविवार को यात्रा के दौरान भोपाल के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बड़ी घोषणा की, उन्होंने कहा है कि भोपाल की 320 अनाधिकृत कॉलोनी वैध की जाएंगी। 

विज्ञापन
Vikas Yatra: 320 unauthorized colonies of Bhopal will be legalized
रविवार को भोपाल में विकास यात्रा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कई सौगातें दीं। - फोटो : सोशल मीडिया
राजधानी में विकास यात्रा जारी है। इस दौरान कई सौगातें भी शहरवासियों को मिल रही हैं। रविवार को यात्रा के दौरान भोपाल के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बड़ी घोषणा की, उन्होंने कहा है कि भोपाल की 320 अनाधिकृत कॉलोनी वैध की जाएंगी। साथ ही उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सात करोड़ के विकास कार्यों की सौगात भी दी गई। 


बता दें कि रविवार को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा भोपाल जिला प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र में वार्ड-14 में इंदिरा नगर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर विकास यात्रा शुरू की। सिंह ने विभिन्न वार्डों में घूम कर नागरिकों से भेंट की। उन्होंने टीलाजमालपुरा में हुई सभा में वार्ड 8,9,11,13,15 एवं 21 के लिये 4 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। साथ ही 2 करोड़ 78 लाख रुपये के विभिन्न नवीन विकास कार्यों की स्वीकृति दी। सिंह ने कन्या-पूजन भी किया।

अनाधिकृत कॉलोनी होंगी वैध
मंत्री सिंह ने कहा कि भोपाल की 320 अनाधिकृत कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया जारी है। यहां के रहवासियों को अब बैंक लोन सहित सभी सुविधाएं मिल सकेंगी। सिंह ने कहा कि विकास यात्रा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनव प्रयोग है। यात्रा के माध्यम से नागरिकों को जहां जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, वहीं हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जा रहा है।
 
Vikas Yatra: 320 unauthorized colonies of Bhopal will be legalized
भोपाल में विकास यात्रा के दौरान मंत्री भूपेंद्र सिंह का जगह-जगह स्वागत किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

सात हजार से अधिक हितग्राही लाभान्वित
नगरीय विकास मंत्री सिंह ने कहा कि आज एक साथ 7 हजार से अधिक हितग्राही विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। आयुष्मान योजना से 3857, वृद्धावस्था पेंशन योजना से 619, भवन कर्मकार कल्याण मंडल की योजना में 1211, पीएम स्वनिधि योजना में 1320, नि:शक्त पेंशन योजना से 859, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना से 389, विधवा पेंशन योजना से 60 और उज्ज्वला योजना से 62 हितग्राही को स्वीकृति-पत्र दिए गए।

अब झुग्गी नहीं पक्के मकान दिखते हैं
सिंह ने कहा कि अब शहरों में झुग्गी नहीं पक्के मकान दिखते हैं। वार्ड-13 स्थित अनुसूचित जाति बस्ती में प्रधानमंत्री आवास योजना से 89 मकान बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 9 लाख 50 हजार प्रधानमंत्री आवास बनाए जा रहे हैं। साल-डेढ़ साल में ऐसा एक भी गरीब व्यक्ति नहीं रहेगा, जिसका पक्का मकान नहीं हो। इसी महीने आवासहीनों को निशुल्क आवासीय पट्टे देने का अभियान चलेगा। माफियाओं से मुक्त कराई गई 23 हजार एकड़ भूमि पर गरीबों के लिए सुराज कॉलोनी बनाई जाएगी।
 
Vikas Yatra: 320 unauthorized colonies of Bhopal will be legalized
विकास यात्रा में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। - फोटो : सोशल मीडिया

स्व-सहायता समूहों को 2 प्रतिशत ब्याज पर लोन
सिंह ने कहा कि शहरों में महिला स्व-सहायता समूहों को 2 प्रतिशत ब्याज पर लोन उपलब्ध कराया जाएगा। शेष ब्याज राज्य सरकार देगी। उन्होंने कहा कि सरकार का मंत्र है "सबका साथ-सबका विकास"। उन्होंने बताया कि भोपाल में नागरिकों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 450 करोड़ रुपये, सीवरेज सिस्टम के तहत अंडरग्राउंड नाली बनाने के लिए 1009 करोड़, सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट के लिए 60 करोड़, शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए 44 करोड़ और बाणगंगा में नाले को पक्का करने के लिए 18 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

महापौर मालती राय ने कहा कि भोपाल शहर में विकास की गंगा बहाना ही हमारा ध्येय है। पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने कहा कि सरकार सभी वर्गों के कल्याण की योजनाएं बनाती है। उन्होंने जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सुमित पचौरी ने भी संबोधित किया। विकास यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed