फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: चौकीदार की हत्या का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, सीरियल किलर बड़ी बेरहमी से मारता दिखा

Fri, 02 Sep 2022 07:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 02 Sep 2022 07:00 PM IST
सार

MP News: चौकीदार की हत्या के सीसीटीवी फुटेज आए सामने, सीरियल किलर भोपाल से हुआ गिरफ्तार MP News: CCTV footage of watchman's murder surfaced, serial killer arrested from Bhopal

विज्ञापन
MP News: CCTV footage of watchman's murder surfaced, serial killer arrested from Bhopal
भोपाल में चौकीदार की हत्या करता सीरियल किलर। - फोटो : सोशल मीडिया
सागर के सीरियल किलर को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सागर में चार हत्याएं करने  के बाद आरोपी भोपाल आ गया था। उस पर अब तक छह हत्या करने का आरोप लग चुका है। पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं भोपाल में सोते हुए चौकीदार हत्या करते हुए वह सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गया था, जिसके वीडियो वायरल हो रहे थे। 


बता दें कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि वह दबे पांव सो रहे व्यक्ति के पास पहुंचता है और उसके सिर पर तेज वार करता है। उसके बाद दो-तीन वार और करता है फिर वहीं बैठ जाता है। थोड़ी देर बाद छिप जाता है। 
MP News: CCTV footage of watchman's murder surfaced, serial killer arrested from Bhopal
सीरियल किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार सीरियल किलर सागर में 4 , भोपाल में 1 और पुणे में 1 चौकीदार की हत्या कर चुका है। सागर पुलिस ने बताया कि पुलिस ने लगातार मेहनत की है। कम समय में साक्ष्यों का एनालिसिस कर आरोपी तक पहुंचे हैं। आरोपी के विषय में पुलिस सायको किलर जैसे शब्दों का इस्तेमाल तो नहीं करेगी। वह साधारण अपराधी है। वह कई जगह काम कर चुका है। पुलिस पूछताछ कर रही है। 

मृतक चौकीदार के मोबाइल से पकड़ाया 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नियमित ब्रीफिंग में बताया कि आरोपी सागर में तीसरी हत्या करने के बाद मृतक का मोबाइल लेकर आ गया था। उसकी लोकेशन से सागर पुलिस आरोपी का पीछा कर रही थी। आरोपी को पकड़ने से पहले उसने भोपाल में एक हत्या की। उसने पुलिस की पूछताछ में यह कबूल किया है। पुलिस शिनाख्त में उसकी बात सही साबित हुई। मिश्रा ने कहा कि सभी अंधे कत्ल थे। कठिन टास्क था। उन्होंने सागर पुलिस को बधाई दी। सागर पुलिस ने आरोपी को खजूरी सड़क थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पैसे और मोबाइल चोरी करने हत्या करता था। सागर पुलिस की तफ्तीश जारी है। जल्द ही वह इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर मामले का खुलासा करेगी।  
 
MP News: CCTV footage of watchman's murder surfaced, serial killer arrested from Bhopal
सागर पुलिस ने जानकारी दी। - फोटो : सोशल मीडिया
रात में सोते चौकीदारों की ही करता था हत्या
सागर में सीरियल किलर ने 27 अगस्त को पहली हत्या की। कारखाने में चौकीदार कल्याण सिंह के सिर पर हथौड़े से वार किया। दूसरी हत्या आर्ट एंड कामर्स कॉलेज के चौकीदार की 29 अगस्त को हुई। शंभूदयाल दुबे के सिर पर सोते समय पत्थर पटक दिया। तीसरी हत्या एक निर्माणीधीन मकान के चौकीदार पर सोते समय फावड़े से वार कर की। मंगल अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई। एक सितंबर की रात को भोपाल के बैरागढ़ में आरोपी ने मार्बल दुकान के चौकीदार की हत्या कर दी। आरोपी को सागर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed