फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: CM मोहन यादव ने मध्यप्रदेश उत्सव का शुभारंभ किया, बोले- उत्सव में झलकेगी एमपी की सांस्कृतिक धरोहर

Fri, 30 Aug 2024 03:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 30 Aug 2024 03:36 PM IST
सार

MP News: CM मोहन यादव ने मध्यप्रदेश उत्सव का शुभारंभ किया, बोले- उत्सव में झलकेगी एमपी की सांस्कृतिक धरोहर

विज्ञापन
CM Mohan Yadav inaugurated Madhya Pradesh Utsav says MP cultural heritage will be reflected in festival
उत्सव का शुभारंभ करते हुए सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश भवन दिल्ली में चार दिवसीय मध्यप्रदेश उत्सव का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में "मध्य प्रदेश उत्सव" का भव्य उद्घाटन किया। यह उत्सव 30 अगस्त से दो सितंबर तक चलेगा और इसमें मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

CM Mohan Yadav inaugurated Madhya Pradesh Utsav says MP cultural heritage will be reflected in festival
किताबों का देखते हुए सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, यह उत्सव न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करता है। बल्कि देश की राजधानी में मध्यप्रदेश की विशिष्टता को भी उजागर करता है। इस आयोजन से दिल्लीवासियों और आगंतुकों को मध्यप्रदेश की संस्कृति और परंपराओं की झलक मिलेगी।

CM Mohan Yadav inaugurated Madhya Pradesh Utsav says MP cultural heritage will be reflected in festival
मोहन यादव सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश उत्सव में राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए पारंपरिक व्यंजन भी प्रमुख आकर्षण का केंद्र होंगे। यहां पर आने वाले लोग विशेष रूप से तैयार किए गए मध्यप्रदेश के व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। साथ ही राज्य की पारंपरिक हस्तशिल्प, लोक कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दर्शकों के लिए प्रदर्शित की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Mohan Yadav inaugurated Madhya Pradesh Utsav says MP cultural heritage will be reflected in festival
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

इस उत्सव में मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर, लोक कला, संगीत और नृत्य की झलक देखने को मिलेगी। इसके साथ ही, राज्य के पर्यटन स्थलों और उसकी ऐतिहासिक विशेषताओं के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से यहां पर आने वाले लोग मध्यप्रदेश की विविधताओं को करीब से जान सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed