मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर भिंड पहुंचे थे। यहां सहकारिता एवं किसान सम्मेलन का राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें लाखों किसानों के खातों में कल्याण राशि भेजी गई। इस दौरान सीएम ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा।
2 of 4
लोगों ने सीएम मोहन यादव पर फूल बरसाए
- फोटो : सोशल मीडिया
जब लोकसभा के चुनाव नजदीक आ चुके हैं। प्रदेश में हर दिन बड़े-बड़े आयोजन कराने में भाजपा सरकार जुटी हुई है। भिंड जिले में भी सहकारिता एवं किसान सम्मेलन का राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित कराया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के ज़रिए प्रदेश के 80 लाख किसानों के खातों में किसान कल्याण योजना के तहत 1816 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफ़र की, वहीं फसल बीमा योजना के तहत क़रीब 25 लाख से अधिक किसानों को 755 करोड़ रुपये भी खातों में भेजे हैं। साथ ही जिले के 193 करोड़ रुपये के 68 विकास कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया।
3 of 4
भिंड पहुंचे सीएम डॉ. यादव ने कई सौगातें दीं।
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएम ने 10 से 12 मिनट संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने भिंड में गौरीसरोवर के सौंदर्यीकरण का जिम्मा उठाया उन्होंने कहा कि सरोवर के आसपास के इलाक़े को विकसित किया जाएगा। ये काम सरकार कराएगी। वहीं मंत्री राकेश शुक्ला की मांग पर महगांव क्षेत्र में डिग्री कॉलेज बनाए जाने की घोषणा की। इसके अलावा लहार विधायक ने एक पुल की मांग रखी थी, सीएम ने उसे भी जल्द मंज़ूरी दिलाने की घोषणा मंच से की है। इनमें एक बड़ी घोषणा ग्वालियर से इटावा तक का नेशनल हाईवे 719 जो अभी तक डबल लेन है और भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत 4 लेन प्रस्तावित है। सीएम ने उसे वर्तमान सांसद और भाजपा उम्मीदवार संध्या राय की मांग पर सिक्सलेन बनाने की घोषणा कर दी। भिंड में लंबे समय से चली आ रही कृषि महाविद्यालय की मांग पर सीएम ने सामान्य कॉलेज में कृषि सब्जेक्ट पढ़ाने की व्यवस्था का आश्वासन दिया।
4 of 4
भिंड में सीएम का जोरदार स्वागत किया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएम ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी की यात्रा पर तंज कसते हुए कहा गए एक भैया पैदल पैदल घूम रहे हैं, उनकी पार्टी ने पहले तो भगवान राम और राम के जन्मस्थान का विरोध किया अब कहते हैं कि राम आपके भी हैं और हमारे भी हैं। हमारे और आपके राम मैं यह अंतर है कि हम जय श्रीराम बोलकर कार सेवा करने गए, लेकिन और कार सेवकों पर आप के साथियों ने गोलियां चलाईं और बाद में आपने उनकी पीठ थपथपाई। यह पाप कांग्रेस के माथे है इसको कोई नहीं बचा सकता।
सीएम यादव ने आगे कहा कि इन लोगों ने राम मंदिर का विरोध किया। सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला आने के बाद प्रधानमंत्री राम मंदिर के भूमिपूजन के लिए गए, बाद में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ जिसका निमंत्रण दिया गया तब भी आप नहीं आए। आपने निमंत्रण ठुकरा दिया, वह कांग्रेस के इतने बड़े बेशर्म लोग जिन्होंने करोड़ों हिन्दुओं, और सर्व समाजों की भावनाओं का अपमान किया। इन अभागों ने भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भी ठुकराया है। इनका भला कैसे होगा।