फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भिंड: नकली नोट बनाने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार, 10 लाख रुपये के जाली नोट बरामद

Sat, 26 Mar 2022 04:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 26 Mar 2022 04:02 PM IST
सार

भिंड में नकली नोट बनाने वाले और उसे बाजार में चलाने वालों का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तलाशी में इनके कब्जे से दस लाख रुपये के नकली नोट भी पुलिस ने बरामद किए हैं। ये गिरोह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय बताया जा रहा है। गिरोह के दो सदस्य फरार हैं।
 

विज्ञापन
Bhind: Three people of fake note making gang arrested, fake notes of Rs 10 lakh recovered
भिंड पुलिस ने दस लाख के नकली नोट बरामद किए हैं। - फोटो : अमर उजाला
भिंड में नकली नोट बनाने वाले और उसे बाजार में चलाने वालों का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तलाशी में इनके कब्जे से दस लाख रुपये के नकली नोट भी पुलिस ने बरामद किए हैं। ये गिरोह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय बताया जा रहा है। गिरोह के दो सदस्य फरार हैं।

 
Bhind: Three people of fake note making gang arrested, fake notes of Rs 10 lakh recovered
नकली नोट बनान के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर से अमायन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में नक़ली नोट बनाए जा रहे हैं। जिस पर मेहगांव एसडीओपी, अमायन थाना पुलिस और साइबर सेल टीम ने काम किया। मुखबिर से मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने अमायन थाना क्षेत्र के मडैयन तिराहे के पास गिर्राज ढाबा के पीछे से तीन संदिग्ध युवकों को उठाया। जब उनसे पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो उनके पास से कुछ 2000 और 200 के नोट बरामद हुए। जिन्हें चेक करने पर वह नकली पाए गए। तीनों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर भी जब्त किया गया है।
 
Bhind: Three people of fake note making gang arrested, fake notes of Rs 10 lakh recovered
आरोपियों के कब्जे से प्रिंटर भी बरामद किया गया। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस थाने पर आरोपियों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि गिरोह में पांच लोग हैं। दो अन्य साथी इस कम में मदद करते थे। फिलहाल वे फरार हैं। आरोपियों के ख़िलाफ अमायन और मौ थाना में मामला दर्ज किया जा चुका है। इसके साथ ही, एटीएफ में भी मानक पंजीबद्ध किया है। आरोपी नकली नोट बनाने के बाद उन्हें इस तरह ट्रीट करते थे, जिससे वे थोड़ा पुराने लगे और आसानी से उनकी पहचान ना की जा सके। इसके बाद दो-दो, चार-चार कर उन्हें बाजार में खपाते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इनके दो साथियों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhind: Three people of fake note making gang arrested, fake notes of Rs 10 lakh recovered
एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले के तार गुजरात से भी जुड़े हैं। - फोटो : अमर उजाला
एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले के तार गुजराती से भी जुड़े हैं। आरोपियों द्वारा तैयार नकली नोटों को गुजरात में खपाया जाता था, जिसमें गुजरात के कुछ लोग भी शामिल होना बताया गया है। जो वहां नकली नोट खपाने का काम करते हैं। ये लोग 30 हज़ार रुपये में 5 लाख रुपये क़ीमत के नक़ली नोट तैयार कर सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों से कुल 10 लाख 5 हज़ार रुपये क़ीमत की नक़ली करेन्सी बरामद की है। साथ ही इस कांड के दोनों मास्टरमाइंड की भी तलाश की जा रही है। पुलिस आगे भी तीनों आरोपियों से पूछताछ कर जानने का प्रयास कर रही है की अब तक कितने और कहां-कहां ये नोट खपाए हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed