फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya Ram Mandir: सीएम डॉ. यादव ने किया रामराजा का पूजन, बोले- अयोध्या में भारत की आत्मा की प्रतिष्ठा हुई

Mon, 22 Jan 2024 06:56 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, निवाड़ी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, निवाड़ी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 06:56 PM IST
सार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा में श्री रामराजा सरकार का पूजन किया। वहीं से रामलला की जन्मभूमि अयोध्या का सजीव प्रसारण देखा। इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी थे। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: CM Dr. Yadav worshiped Ramraja, said - India's soul was honored in Ayodhya
ओरछा में रामराजा मंदिर में पूजन के लिए विराजे सीएम डॉ. मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : सोशल मीडिया
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा में श्री रामराजा सरकार का पूजन किया। वहीं से रामलला की जन्मभूमि अयोध्या का सजीव प्रसारण देखा। इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी थे। 


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री रामराजा सरकार मंदिर, ओरछा में आचार्य पंडित वीरेन्द्र बिदुआ और उनके सहयोगियों के श्लोक एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। डॉ. यादव ने आदित्यादि नवग्रह मंडलम पीठ, सर्वोत्तोभद्र मंडलम पीठ, श्री गणेश गौरी पीठ, श्री षोडष मातृका पीठ की विधि पूजन किया। भगवान श्री राम के चित्र पर पुष्प अर्पण करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ आरती भी की। पूजा संपन्न होने के बाद भजन गायिका माधुरी मधुकर ने भगवान श्री राम पर आधारित भजन प्रस्तुत किए। पूजन संपन्न कराने वाले आचार्य वीरेन्द्र बिदुआ ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का पुष्पहार से स्वागत किया। सीएम ने मंदिर में श्री रामराजा सरकार के दर्शन कर पूजा अर्चना की। श्री राम से मध्यप्रदेश की समृद्धि और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में ही उन्होंने श्री रामराजा लोक के मॉडल का अवलोकन किया तथा उसकी प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

ये भी पढें : ओरछा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कहा- ‘हमारे रोम रोम में राम बसते हैं’


 
Ayodhya Ram Mandir: CM Dr. Yadav worshiped Ramraja, said - India's soul was honored in Ayodhya
सीएम मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने साथ बैठकर प्रसादी ग्रहण की। - फोटो : सोशल मीडिया
भंडारे में भोजन प्रसादी परोसी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओरछा के श्री रामराजा सरकार के दरबार में आयोजित भंडारे में महिला श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी परोसी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के हाथों से प्रसाद पाकर राम भक्त महिला श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिवराज सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ श्री रामराजा दरबार में चल रहे भंडारे में शामिल होकर भोजन प्रसादी ग्रहण की।  

 
Ayodhya Ram Mandir: CM Dr. Yadav worshiped Ramraja, said - India's soul was honored in Ayodhya
ओरछा के मंदिर में ही एलईडी लगाकर अयोध्या का प्रसारण देखा गया। - फोटो : सोशल मीडिया
देश की दूसरी अयोध्या कही जाने वाली भगवान रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में आज मंदिर में विशेष आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं ओरछा में भगवान राजाराम के दर्शन करने के लिए आया। आज यहां बैठकर हम सबने अयोध्या की अद्भुत छटा निहारी है। कई जन्मों के पुण्य के बाद ये मौका मिलता है। यशस्वी प्रधानमंत्री ने अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में आरती पूजन और विधि विधान से भाग लिया है। ये सच्चे अर्थों में भगवान राम की प्रतिष्ठा नहीं हुई, बल्कि भारत की आत्मा की प्रतिष्ठा हुई है। भारत के पुराने की वैभव की प्रतिष्ठा हुई है, ये सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत क्षण है। भगवान राम सब पर कृपा करें उनसे विनती करते हुए मैं यशस्वी प्रधानमंत्री जी सहित सभी को शुभकामनाएं देता हूं। 

राहुल गांधी पर साधा निशाना
ओरछा में रामराजा लोक को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि जो भी शेष है वो लोक बनाए जाएंगे। शासन की जो योजनाएं चल रही हैं वह सब चलती रहेंगी और इसमें नए विचारों के आधार पर जो-जो बातें आएंगे वह सब भी करते जाएंगे। ओरछा को अच्छी कनेक्टिविटी भी जल्दी देंगे। राम मंदिर मुद्दे पर राहुल गांधी के धरना देने पर सीएम यादव ने कहा कि आज बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है। एक तरफ कांग्रेस कहती है कि राजीव गांधी जी ने राम जन्म भूमि स्थल का ताला खुलवाया और दूसरी तरफ राम मंदिर नहीं जाने की बात कहते हैं। ऐसा भावपूर्ण निमंत्रण भाग्य से जो मिलता है और अभागे होकर न सिर्फ निमंत्रण ठुकराया बल्कि लगातार हिंदुओं को लज्जित करने के कार्य कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed