केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अल्पप्रवास पर दतिया पहुंचे। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनका दतिया हवाई पट्टी पर स्वागत किया। इस दौरान दतिया के प्रभारी मंत्री सुरेश धाकड़ भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद अमित शाह सीधे पीतांबरा पीठ के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश के चुनाव की जीत के लिए मां पीतांबरा से आशीर्वाद लिया। बता दें उत्तर प्रदेश के झांसी में जनसभा को संबोधित करने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री दतिया पहुंचे थे।
2 of 4
दतिया में गृहमंत्री शाह का स्वागत करने पहुंचे मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और सांसद वीडी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दतिया में स्थित मां बगलामुखी के दर्शन किए। सबसे पहले मां पीतांबरा बगलामुखी के दरबार में माथा टेका और उसके बाद वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। अमित शाह ने लगभग 10 से 15 मिनट तक पूजा-अर्चना की और उसके बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा से बातचीत कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर से बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मीडिया को दूर रखा गया था।
3 of 4
मां पीतांबरा धाम में गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
झांसी रवाना होने से पहले भी केंद्रीय गृहमंत्री शाह सुबह विशेष विमान से खजुराहो हवाई अड्डे पहुंचे थे, जहां प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनकी अगवानी कर उनका स्वागत किया था। वीडी शर्मा ने केंद्रीय गृहमंत्री को अंगवस्त्र पहनाकर, उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया था। इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा भी मौजूद थे।
4 of 4
खजुराहो विमानतल पर गृहमंत्री को स्मृति चिंह भेंट करते प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
बता दे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड अंचल में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने यहां तीन चुनावी सभाओं को संबोधित किया। सबसे पहले सुबह वे झांसी एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह मऊरानीपुर में सभा के लिए निकले, इसके बाद बरुआसागर और मेला मैदान में भी उनकी सभा आयोजित हुई। उसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री सीधे दतिया आए।