फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माइग्रेन की समस्या से निजात दिलाएंगे ये योगासन, नियमित रूप से करें अभ्यास

Wed, 30 Dec 2020 08:41 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 30 Dec 2020 08:41 AM IST
विज्ञापन
yoga poses for treatment of migraine in hindi
प्रतिदिन कुछ आसनों का अभ्यास करें - फोटो : Social Media

माइग्रेन की समस्या में मरीज को थोड़ी- थोड़ी देर में सिर के आधे हिस्से में बहुत तेज दर्द उठता है। यह दर्द कितनी ही देर तक रह सकता है। इस दौरान मरीज रोशनी और तेज ध्वनि से चिढ़ने लगता है। माइग्रेन के उपचार के लिए सिर्फ दवाएं पर्याप्त नहीं होती हैं इसलिए बहुत जरूरी है कि दिमाग को शांत रखने के लिए प्रतिदिन कुछ आसनों का अभ्यास करें। ऐसा करने से आपको जल्द से जल्द आराम मिलेगा और साथी ही सिर दर्द में भी राहत रहेगी। अगली स्लाइड्स से जानिए माइग्रेन की समस्या से राहत पाने के लिए किए जाने वाले योगासनों के बारे में। 

Trending Videos
yoga poses for treatment of migraine in hindi
उष्ट्रासन - फोटो : social media

उष्ट्रासन
उष्ट्रासन को कई सारे लोग कैमल पोज़ कहते हैं क्योंकि इस आसन को करने पर ऊंट जैसी आकृति बनती है। माइग्रेन के मरीजों को इस आसन को करने की विशेष रूप से सलाह दी जाती है। इसे करने के लिए अपने घुटनों के बल जमीन पर बैठ जाइए। अपने हाथों से अपनी एड़ियों को पकड़ लीजिए। कमर को मोड़कर एक आर्क बना लीजिए। 30 सेकंड तक आसमान की ओर देखते रहिए।

yoga poses for treatment of migraine in hindi
पश्चिमोत्तानासन - फोटो : सोशल मीडिया

पश्चिमोत्तानासन
माइग्रेन के मरीजों के लिए पश्चिमोत्तानासन इसलिए लाभकारी है क्योंकि इसके अभ्यास से मस्तिष्क शांत होता है और तनाव दूर होता है। माइग्रेन के दौरान होने वाले सिरदर्द से भी इस आसन को करने पर आराम मिलता है। इसे करने के लिए पांवों को लंबे करके बैठ जाइए। ध्यान रहे कि पांव एकदूसरे से चिपके हुए हों। हाथों को पैर के अंगुठे की ओर ले जाते हुए आगे की तरफ झुकें। 15 से 30 सेकंड तक इसे करने का प्रयास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga poses for treatment of migraine in hindi
शवासन - फोटो : सोशल मीडिया

शवासन
शवासन को सबसे आसान आसन माना जाता है। ये आपको न सिर्फ़ रिलैक्स करता है बल्कि माइग्रेन के लिए भी काफी कारगर है। इसे करने के लिए जमीन पर अपनी पीठ के बल लेट जाइए। अपने पैरों को थोड़ा खोल लीजिए। अपने हाथों को भी फैला लीजिए, हथेलियां ऊपर की तरफ़ होनी चाहिए। आंखें बंद करके गहरी सांस लीजिये। 10 से 15  मिनट तक प्रतिदिन इस आसन को कीजिए।

 

विज्ञापन
yoga poses for treatment of migraine in hindi
बालासन - फोटो : social media
बालासन
बालासन को प्रतिदिन करने से शरीर को आराम तो मिलता ही है। साथ ही ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन यानी खून का बहाव भी बढ़ता है, जो कि माइग्रेन के मरीजों के लिए बहुत आवश्यक है। इसे करने के लिए जमीन पर अपने घुटनों और हाथों के बल बैठ जाइए। अब अपने हाथों को थोड़ा आगे की तरफ बढ़ाइए। तलवों को आपस में जोड़कर उनपर बैठने की कोशिश करिए। सिर को धीरे से जमीन पर रख लीजिए। 30 सेकंड तक ऐसे ही बैठे रहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed