फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: सिर में रक्त संचार बढ़ाकर कई बीमारियों में पा सकते हैं लाभ, जानिए इसके लिए किन आसनों का करें अभ्यास

Sat, 07 Jan 2023 12:57 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 07 Jan 2023 12:57 PM IST
विज्ञापन
Yoga Asanas For Improving Blood Circulation In Head Know Poses Exercises In Hindi
सिर में रक्त का संचार कैसे बढ़ाएं - फोटो : iStock

शरीर के सभी अंगों को ठीक तरीके से काम करते रहने के लिए निरंतर पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन युक्त रक्त की आवश्यकता होती है। रक्त प्रवाह में होने वाली कमी के कारण कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं के विकसित होने का खतरा रहता है। अन्य अंगों की तरह सिर में भी निरंतर रक्त प्रवाह जरूरी है। इसमें आने वाली किसी भी प्रकार की बाधा के कारण कोशिकाओं की क्षति के अलावा गंभीर स्थितियों में स्ट्रोक जैसी जानलेवा समस्या का जोखिम हो सकता है। कुछ अंतर्निहित समस्याओं के कारण रक्त का प्रवाह बाधित हो सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नियमित रूप से योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर सिर के साथ पूरे शरीर में रक्त के संचार को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है। मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार की सेहत को ठीक रखने के लिए यह आवश्यक है।

आइए जानते हैं कि सिर में रक्त के संचार को बढ़ाने के लिए किन योगासनों का अभ्यास करना लाभकारी हो सकता है।

Yoga Asanas For Improving Blood Circulation In Head Know Poses Exercises In Hindi
शीर्षासन योग से क्या लाभ है? - फोटो : istock

शीर्षासन योग का अभ्यास

मस्तिष्क में रक्त के संचार को बढ़ावा देने के लिए रोजाना शीर्षासन योग का अभ्यास करना लाभकारी माना जाता है। सिर में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने के साथ तनाव कम करने और आंखों को स्वस्थ रखने के लिए इस योग से विशेष लाभ पाया जा सकता है। खोपड़ी में रक्त प्रवाह बढ़ने से आंखों और बालों को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है। इस योग को किसी विशेषज्ञ की निगरानी में ही किया जाना चाहिए।

Yoga Asanas For Improving Blood Circulation In Head Know Poses Exercises In Hindi
सिर में रक्त संचार बढ़ाने वाले अभ्यास - फोटो : istock

अधोमुख शवासन योग

अधोमुख शवासन योग को विशेषज्ञ स्वास्थ्य के लिए विशेष लाभप्रद अभ्यास में से एक मानते हैं। मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने के साथ तनाव और चिंता को दूर करने, पैरों की मांसपेशियों को मजबूती देने, पीठ के निचले हिस्से में दर्द को कम करने और मांसपेशियों में अकड़न की दिक्कत से छुटकारा दिलाने में इस योग के अभ्यास के लाभ हो सकते हैं। अधोमुख शवासन योग का अभ्यास पूरे शरीर की मांसपेशियों की सक्रियता को बढ़ाने में काफी मददगार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Asanas For Improving Blood Circulation In Head Know Poses Exercises In Hindi
बालासन योग से होने वाले फायदे - फोटो : iStock

चाइल्ड पोज से मिलता है लाभ

बालासन योग या चाइल्ड पोज भी सिर में रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देने का सबसे कारगर अभ्यास है। इस योग के नियमित अभ्यास से पीठ और रीढ़ की बेहतर स्ट्रेचिंग हो जाती है। सिर में रक्त का प्रवाह बढ़ने से मस्तिष्क की कोशिकाएं स्वस्थ बनी रहती और मानसिक स्वास्थ्य में भी इससे लाभ पाया जा सकता है। मन की अशांति, चिंता और थकान जैसी समस्याएं इस योग के नियमित अभ्यास से कम होती हैं।




------------------

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed