फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं के लिए रामबाण है योग, इन गंभीर बीमारियों से रखता है दूर

Tue, 19 Nov 2019 10:11 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 19 Nov 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
women must do yoga prevent different diseases
योगा - फोटो : social media

अगर आप योगा को अपनी जीवनशैली में शामिल करते हैं तो ये हाई बीपी, ह्रदय रोग, फेफड़े की बीमारी को ठीक करने के साथ पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है। योगा से अनिद्रा की समस्या दूर करके अवसाद से भी निजात दिलाता है। महिलाओं में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं, हार्मोनल समस्या, ब्रैस्ट कैंसर जैसी समस्याओं में राहत दिलाने के लिए योगा एक अहम भूमिका निभाता है। इसके लिए जरुरी है कि महिलाएं अपनी दिनचर्या में योगा को जरुर शामिल करें। आगे की स्लाइड्स में जानें योगा से महिलाओं को क्या फायदे हैं। 

women must do yoga prevent different diseases
योगा - फोटो : social media
अवसाद और तनाव में राहत

एक शोध के मुताबिक महिलाओं में पुरुषों की तुलना में ज्यादा अवसाद और तनाव देखा गया है। एनजाइटी और स्ट्रैस एसोसिएशन ऑफ अमेरिका के शोध में यह बात सामने आई है कि योगा मस्तिष्क में गुड केमिकल का स्त्राव करता है जिससे दिमाग को तनाव और अवसाद से राहत मिलती है। योगा करने से सांस की समस्या भी नहीं होती है।

women must do yoga prevent different diseases
- फोटो : social media
वजन कम करने में सहायता

योगा की मदद से वजन को भी कम किया जा सकता है। नियमित योगा अभ्यास से मांसपेशीयां मजबूत होती हैं। ये आपके बॉडी पोश्चर को सही रखता है जिससे आपका आत्मविश्वास स्तर भी अच्छा रहता है। 2005 में 15 हजार लोगों पर हुए शोध में ये बात सामने आई कि वो लोग जो सप्ताह में एक बार भी योगा करते हैं उनमें चार साल में वजन बढ़ने की समस्या उन लोगों से कम है जो कभी नहीं या फिर बहुत कम योगा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
women must do yoga prevent different diseases
- फोटो : सोशल मीडिया
हार्मोंस की समस्या से बचाव

महिलाओं में हार्मोंस के बदलाव से होने वाली समस्याएं आम है लेकिन इसे हल्के में लेना भी उचित नहीं है। मासिक धर्म के समय होने वाली समस्याएं जैसे अनियमित चक्र, पेट में होने वाली ऐंठन या मरोड़ और शरीर में एनर्जी की समस्या को दूर करने में योगा से काफी मदद मिलती है। मासिक घर्म के समय महिलाओं के शरीर में होने वाले परिवर्तन से योगा निजात दिलाता है। नियमित योग के अभ्यास से अनिद्रा, चिंता, अवसाद और मूड स्विंग होने वाली परेशानियों से राहत मिलती है।

विज्ञापन
women must do yoga prevent different diseases
- फोटो : social media

2009 में की गई स्टडी से ये बात जाहिर होती है कि नियमित योगा अभ्यास से ब्रैस्ट कैंसर में सुधार होता है। 12 सप्ताह तक किए योगा अभ्यास के बाद ब्रैस्ट कैंसर से पीड़ित महिलाओं में कमजोरी, थकान कम होने और स्वस्थ महसूस करने का अनुभव किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed