फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये चार आसान, जानें कैसे है करना?

Mon, 23 Sep 2019 01:07 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 23 Sep 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
Use these four asanas to get started
exercise - फोटो : pixa
अगर आप भी आसन करना चाहते हैं लेकिन यह नहीं समझ पा रहे कि कौन-से आसन से शुरुआत की जाए तो हम आपको बताएंगे किन आसनों को करके आप धीरे-धीरे आगे बढ़ सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-से है वे आसन। 
Use these four asanas to get started
exercise - फोटो : pixa

ताड़ासन
ताड़ासन में ताड़ा का अर्थ है- पर्वत।  जैसे एक पर्वत बिना हिले-डुले अपनी दृढ़ता से खड़ा रहता है, वैसे ही यह आसन भी दृढ़ता से खड़े होने की शक्ति प्रदान करता है। ताड़ासन करने से एक्रगता बनी रहती है। यही नहीं, इस आसन को करने से श्वास सतुंलित रहती है। आसान को करने के लिए सबसे पहले आप खड़े हो जाएं। ध्यान रहे कि इस आसान को करते समय कमर और गर्दन झुकनी नहीं चाहिए। अब अपने दोनों हाथों को ऊपर करें और धीरे-धीरे सांस लेते हुए शरीर को खीचें। इस आसान को आप 2-4 मिनट तक करें और फिर सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ जाएं। 

Use these four asanas to get started
आसन - फोटो : social media

वृक्षासन
वृक्षासन एक स्थिर पेड़ की नकल करता है। वृक्षासन आपको एकाग्रता बढ़ाने में सहायता करता है। इसके अतिरिक्त इस आसान को करने से पैर और पीठ मजबूत होते हैं। इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े हो जाए। इसके बाद अपने दाहिने घुटनें को मोड़ते हुए अपने दाहिने पंजे को बाएं जंघा पर रखें लें। फिर अपने हाथों को ऊपर करके जोड़ लें। अपने बाएं पैर को सीधा रखें और सतुंलन बनाए रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Use these four asanas to get started
आसन - फोटो : social media

अधोमुख श्वानासन 
अधोमुख श्वानासन एक संस्कृत शब्द है। यह तीन अक्षरों को मिलाकर बना है। अधो माने आगे, मुख का अर्थ चेहरा और श्वान का अर्थ कुत्ता और आसन का अर्थ मुद्रा है। इस आसान को अधोमुख श्वानासन इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस आसन को करते वक्त एकदम वैसी स्थिति बनती है , जैसे एक श्वान आगे की ओर झुककर अपने शरीर को खीचंता है। अधोमुख श्वानासन करने से पूरा शरीर तरोताजा़ रहता है। इस आसन को करने से मांसपेशियों में लचीलापन भी आता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले खड़े हो जाएं और अब अपने दोनों हाथों को आगे करके नीचे जमीन की ओर ले जाएं। ध्यान रहे कि झुकते वक्त आपके घुटने बिल्कुल सीधे होने चाहिए। अब अपने हाथों की उंगलियों में बराबर का गैप रखे। अब अधोमुख श्वानासन को थोड़ा-सा धनुष के आकार में मोड़ लें और अपने एड़ियों को जमीन से ऊपर उठा लें। 

विज्ञापन
Use these four asanas to get started
आसन - फोटो : social media

त्रिकोणासन
त्रिकोणासन को करने से लंबाई बढ़ती है। यह आसन पीठ दर्द से मुक्ति दिलाने में बेहद लाभदायक साबित होगा। करीब 2 हफ्तों तक इस आसन को करने से आपके पीठ का दर्द खत्म हो जाएगा। इस आसन को करने से वजन भी कम होता है। मोटे लोगो के लिए यह आसन बेहद फायदेमंद है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को चौड़ा करके सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद अपनी रीढ़ की हड्डी को मोड़ लें और अपने हाथ को नीचे रख लें। इसके बाद अपना दाहिना हाथ ऊपर कर लें। अब पने दाहिने हाथ की उंगली को देखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed