कोरोना महामारी की वजह से दुनियाभर में तबाही मची मची हुई है। भारत में पहली और दूसरी लहर के बाद अब कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। अभी लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ही ली थी कि कोरोना का नया वैरिएंट ऑमिक्रॉन दुनिया में तबाही मचा रहा है। इसकी वजह से दुनिया के कई देशों में हाहाकार मचा हुआ है। भारत में भी एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए लोगों ने अपने खान पान में काढ़ा, फ्रूट्स, हेल्दी डाइट समेत कई चीजों को शामिल किया है। लोगों ने अपने शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए तरह-तरह उपाय कर रहे हैं। लोगों को फिट और हेल्दी रखने में योग और व्यायाम भी अहम भूमिका निभाते हैं।
आज का योग: इन योगासन से बढ़ेगी इम्यूनिटी, ऑमिक्रॉन से बचाव में कर सकते हैं मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्डियो व्यायाम
कार्डियो एक्सरसाइज करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। हफ्ते में कम से कम 150 मिनट इस एक्सरसाइज को करना चाहिए। प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज जरूर करें। इस व्यायाम को आप जिम के अलावा घर पर भी आसानी से कर सकते हैं। कार्डियो के लिए अपने घर की छत पर तेजी से टहल सकते हैं, जंप लगा सकते हैं या तेजी से सीढ़िया चढ़ उतर सकते हैं। कार्डियो एक्सरसाइज को आसानी से किया जा सकता है।
स्ट्रेचिंग व्यायाम
स्ट्रेचिंग व्यायाम करने से लोगों को कई फायदे होते हैं। इस व्यायाम को करने से इंसान के शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और एंडोर्फिन हार्मोन भी रीलिज होता है। खुश रहने से मानसिक तनाव और चिंता नहीं होती है जिससे इम्यूनिटी में वृद्धि होती है।
योगासन
योगा करने से इंसान को कई बीमारियों से छुठकारा मिल जाता है। योगासन कई बीमारियों का रामबाण इलाज है। योग करने से इंसान का पाचनतंत्र अच्छी तरह से काम करता है। सभी लोगों को रोज योगासन करना चाहिए और यह शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।
प्राणायाम
प्राणायाम करने से लंग्स से स्वस्थ रहता है, क्योंकि लंग्स के लिए इसको सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है। प्राणायाम करने से लंग्स मजबूत होता है और ऑक्सीजन भी शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ठीक से पहुंचता है। इस व्यायाम से ऐसे हार्मोन रिलीज होते हैं जिसकी वजह से शरीर चुस्त और दुरुस्त रहता है। इससे इम्यूनिटी भी बढ़ती है।