फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांस और पेट संबंधी बीमारी दूर करने में मददगार है मत्स्यासन, जानिए इसे करने का सही तरीका

Tue, 24 Nov 2020 09:42 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 24 Nov 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
know the right way of doing matsyasana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

योग के माध्यम से शरीर के बहुत सारे विकारों को दूर किया जा सकता है। इसका नियमित अभ्यास शरीर की चर्बी कम करने के साथ ही बहुत सारे रोगों से छुटकारा दिलाता है। कई सारे आसनों में से एक मत्स्यासन कई बीमारियों में रामबाण का काम करता है। मत्स्यासन में शरीर मछली के आकार जैसा बनता है, जिसकी वजह से इसका नाम मत्स्यासन रखा गया है। आगे की स्लाइड में जानिए इस आसन को करने का सही तरीका।



 
know the right way of doing matsyasana
मत्स्यासन - फोटो : facebook
मत्स्यासन को करने की विधि


मत्स्यासन करने के लिए सबसे पहले जमीन पर आसन या मैट बिछाकर बैठ जाएं। फिर पैरों को पद्मासन की मुद्रा में रखकर पीछे की ओर लेट जाएं। इस स्थिति में रहते हुए सांसों को अंदर की ओर खींचकर कमर को उठा लें। इस मुद्रा में रहते हुए ध्यान रहे कि अपने शरीर के हिप्स और सिर का भाग जमीन पर रहे और कमर जमीन से न छूती हुई होनी चाहिए। इस क्रिया को अपने सामर्थ्य के अनुसार एक से पांच मिनट तक धीरे-धीरे बढाएं। आप चाहें तो शुरूआत के समय में पहले जमीन पर सीधा लेटने के बाद पैरों को पद्मासन की स्थिति में ला सकते हैं। 


 
know the right way of doing matsyasana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आसन के लाभ

मत्स्यासन को करने से पूरे शरीर को मजबूती मिलती है। पेट से जुड़ी तमाम बीमारियों में राहत मिलती है। साथ ही पेट की चर्बी भी कम होती है। सांस ठीक प्रकार से लेने में मदद मिलती है और गला साफ हो जाता है। मत्स्यासन आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करता है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
know the right way of doing matsyasana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर किसी को स्किन से संबंधित रोग है तो उन्हें भी इस आसन के लाभ मिलते हैं। ये आसन रोजाना के पाचन की दिक्कत को भी दूर करता है। साथ ही महिलाओं में होने वाली पीरियड्स की दिक्कत भी इस आसन की मदद से दूर हो जाती है।



 
विज्ञापन
know the right way of doing matsyasana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मत्स्यासन न करें


अगर किसी व्यक्ति को कमर दर्द या घुटने से जुड़ी परेशानी है तो उन्हें इस आसन को करने से परहेज करना चाहिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी इस आसन से बचने की सलाह दी जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed