फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OMG: 2 आंखों में होते हैं एक करोड़ 80 लाख डिजिटल कैमरे, मौत के बाद भी रहती हैं जिंदा

Wed, 29 Nov 2017 09:17 AM IST
ऊर्जा डेस्क/ अमर उजाला
ऊर्जा डेस्क/ अमर उजाला Updated Wed, 29 Nov 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
Know about the importance of eyes
आपकी दो आंखें आपके मस्तिष्क के संचार संस्थान के दो दूरदर्शन स्टूडियो हैं, जिनमें (हर आंख में) एक करोड़ 80 लाख डिजिटल कैमरे लगे होते हैं। आंख के पिछले भाग में स्थित दृष्टि-पटल (रेटिना) में रोड्स (दंड) और कोन्स (त्रिकोण) कैमरे होते हैं। 60 लाख रंगीन त्रिकोण कैमरे और 120 लाख श्वेत-श्याम दंड कैमरे। रात के अंधेरे में रोड कैमरे ही काम करते हैं, त्रिकोण नहीं। विटामिन ए की कमी में प्रकाश संवेदक रोहडोप्सिन रंजक नहीं बन पाता है, जिससे नाइट ब्लाइंडनेस होती है।


पढ़ें-ये होती है टूथब्रश की एक्सपायरी डेट, टॉवेल की भी जान लें
Know about the importance of eyes
रोड और त्रिकोण कैमरों के तार (एक आंख में करीब डेढ़ करोड़ तार) ऑप्टिक नर्व में इकट्ठे होकर मस्तिष्क के दृष्टि संचार केंद्र में पहुंचते हैं, मगर दाईं आंख के सभी तार दाएं मस्तिष्क में और बाईं आंख के बाएं मस्तिष्क में नहीं जाते हैं। दोनों आंखों के दृष्टि पटल के दाएं भाग के दाएं मस्तिष्क व बाएं भाग के बाएं मस्तिष्क में जाते हैं। दृश्य की गहराई का अनुभव इसी से संभव होता है।
Know about the importance of eyes
डॉ. गोपाल काबरा के अनुसार आंख की आगे की अर्धगोलार्ध पारदर्शी परत कोर्निया में रक्त वाहिनियां नहीं होती हैं। आंसू ही इसे गीला रखते हैं। उसी से इसे ऑक्सीजन मिलती है। इसको जीवित रहने के लिए रक्त संचार की जरूरत नहीं होती। यह व्यक्ति के मरने के बाद भी कुछ घंटों तक जिंदा रहते हैं, जबकि बाकी सभी अंग मर जाते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know about the importance of eyes
आंखें शरीर का मात्र यही एक ऐसा अंग है, जो मरने के बाद भी प्रत्यारोपित किया जा सकता है। नेत्रदान में यही काम आता है। कोर्निया के सफेद होने पर उसकी पारदर्शिता खत्म हो जाती है, जिससे आंख अंधी हो जाती है। कोर्निया ट्रांसप्लांट से नेत्र ज्योति लौट आती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed