फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामबाण इलाज: घर पर बनाएं यह आसान मास्क और पाएं हेयर फॉल से छुटकारा

Tue, 08 May 2018 08:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 08 May 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
hair fall problem cure mask dehradun hair expert
hair fall

अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां कुछ ऐसे आसान हेयर मास्क के बारे में बताया जा रहा है आप चुटकियों में तैयार कर सकते हैं।


 

Trending Videos
hair fall problem cure mask dehradun hair expert
hair - फोटो : hair
हेयर एक्सपर्ट सोनी शर्मा ने बताया कि बालों को गिरने से बचाने के लिए मास्क के अलावा पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम और भरपूर नींद बहुत जरूरी है। मास्क तैयार करने के लिए एक चम्मच ताजा दूध और एक चम्मच ओटमील लीजिए, मोटा पेस्ट बनायें। फिर इस मास्क को बालों की जड़ों तक अच्छे से लगायें। 20 मिनट के बाद बालों को शैंपू लगाकर धो लें। यह बालों के गिरने की समस्या को रोकता है। 

 
hair fall problem cure mask dehradun hair expert
onion
एक अंडे की जर्दी और दो चम्मच ग्रीन टी लीजिए, इसका पेस्ट बनाकर बालों की जड़ों तक इसे अच्छे से लगायें। 30 मिनट बाद बालों को धो लें, इस मास्क को सप्ताह में कम से कम 3 दिन प्रयोग करें। 2 प्याज और फिटकरी का छोटा टुकड़ा लीजिए। प्याज का रस निकालकर इसमें फिटकरी पीसकर इसमें मिला लें। बालों को अच्छे से धोकर उसे सूखाकर ही यह मास्क लगायें, इसे पूरी रात बालों में लगा रहने दें, अगर समस्या हो तो बालों में तौलिया लपेट लें। अगली सुबह बालों को अच्छे से धों ले ताकि इसकी बदबू चली जाये। सप्ताह में दो बार प्रयोग करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
hair fall problem cure mask dehradun hair expert
honey - फोटो : honey
एक चम्मच शहद, एक चम्मच रम, एक चम्मच कैस्टर तेल, अंडे की जर्दी, विटामिन ए और ई के कैप्सूल को लेकर अच्छे से मिक्स कर इसका मास्क तैयार कर लें। इस मास्क को बालों की जड़ों के साथ पूरे बाल में लगायें और हल्के गरम तौलिये से बालों को लपेटकर 1 घंटे के लिए छोड़ दीजिए। बालों को शैंपू कर लें। 


 
विज्ञापन
hair fall problem cure mask dehradun hair expert
egg
एक केला लें और एक अंडे की जर्दी निकाल लीजिए, केले को अच्छी तरह से मसल कर अंडे की जर्दी में डालकर हेयर मास्क तैयार कीजिए। इस मास्क को बालों पर लगाकर 30-40 मिनट के लिए छोड़ दीजिए, हल्के गरम पानी से बालों को धो लें। कुछ ही दिनों में बालों का गिरना बंद हो जायेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed