फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आने वाला है 'महा'तूफान, इस दौरान बरतें ये सावधानियां और अपनों से भी शेयर करें...

Tue, 08 May 2018 08:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 08 May 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
tips to save from thunderstorm
thunderstorm in dehradun - फोटो : ANI
मौसम विभाग ने देश के करीब एक दर्जन राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। ऐसा पहली हुआ है जब इतने बड़े पैमाने पर चेतावनी जारी की गई है। 


 
Trending Videos
tips to save from thunderstorm
dust storm - फोटो : ani
48 घंटों के लिए यह भयानक आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के कई राज्यों में सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद कद दिया गया है। प्रशासन ने लोगों ने घर से बाहर न निकलने की अपील की है। इन दौरान आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। 
 
tips to save from thunderstorm
आंधी और तूफान - फोटो : अमर उजाला
यदि बहुत जरूरी हो तो ही यात्रा करें, आंधी आने पर गाड़ी को किसी सुरक्षित जगह पर खड़ी कर लें। तूफान में फंसने पर सबसे पहले किसी छत की तलाश करें। घर के अंदर हैं तो खिड़कियों से दूर रहें। बाहर हैं तो ऐसी जगह खड़े हों जहां आसपास लंबे पेड़, दीवार, बिजली का खंभा या धातु के उपकरण न हों।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
tips to save from thunderstorm
thunder storm - फोटो : amar ujala
गाड़ी के अंदर रेडियो न चलाएं। रेडियो चलाने से आप आसमानी बिजली की चपेट में आ सकते हैं। खिड़कियां और दरवाजे अच्छी तरह बंद करने के बाद इनके आसपास कोई भारी सामान रख दीजिए। पिछले सप्ताह दो मई को आए तूफान ने भी भारी तबाही मचाई थी। जिसमें 124 लोगों की मौत हुई थी। 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। 43 सबसे ज्यादा मौत आगरा जिले में हुई थीं। बिजली के हजारों खंभे राजस्थान में उखड़ गए थे।

 
विज्ञापन
tips to save from thunderstorm
Hurricane
दुनिया में आए सबसे खतरनाक तूफान: 1737 में कलकत्ता और बांग्लादेश में हुगली रिवर तूफान की तबाही से करीब तीन लाख लोग मारे गए थे। बंदरगाहों पर खड़े 20 हजार जहाज बर्बाद हो गए थे। 8 नवंबर 1970 को बंगाल की खाड़ी से शुरू हुए भोला साइक्लोन ने 12 नवंबर को पूर्वी पाकिस्तान में कहर बरपाया। इसमें करीब 5 लाख लोगों की मौत हो गई थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed