फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: नेचुरल तरीके से बढ़ानी है लंबाई, तो नियमित करें ये चार योगासन

Fri, 03 Mar 2023 09:29 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 03 Mar 2023 09:29 AM IST
विज्ञापन
Yoga Tips For Short Height: four best yoga asanas to increase height naturally
लंबाई बढ़ाने वाले योगासन - फोटो : istock

Yoga Tips : योग शारीरिक और मानसिक हर तरह की समस्याओं का निवारण नेचुरल तरीके से करता है। मोटापे की समस्या से परेशान हों या फिर तनाव ग्रस्त हों, नियमित योगासन करने से दोनों ही परेशानियों का हल निकलता है और असर देखने को मिलता है। इतना ही नहीं शरीर संबंधी कोई भी रोग हो जैसे कम लंबाई होने पर भी योगासन से काफी हद तक अपनी लंबाई बढ़ा सकते हैं। बच्चे हो या बड़े नियमित योगाभ्यास से लंबे हो सकते हैं। दरअसल मानव शरीर अपने जींस के मुताबिक ही ग्रोथ पाता है। ऐसे में कई बच्चों या बड़ों की लंबाई कम हो सकती है। हर इंसान अच्छी लंबाई चाहता है। इसलिए वह शारीरिक कसरत से लेकर दवाएं और बूस्टर आदि का सेवन तक करने लगते हैं। हालांकि इन उपायों से लंबाई बढ़ने के चांस कम होते हैं। लेकिन योगासन से नेचुरल तरीके से लंबाई बढ़ाई जा सकती है। चलिए जानते हैं लंबाई बढ़ाने वाले योगासन के बारे में। 

Yoga Tips For Short Height: four best yoga asanas to increase height naturally
ताड़ासन - फोटो : Pixabay

ताड़ासन

इस आसन को करने के लिए अपने दोनों एड़ी और पंजे के बीच कुछ दूरी बनाकर सीधे खड़े हो जाएं। दोनों हाथों को कमर की सीध से ऊपर ले जाते हुए हथेलियों और उंगलियों को मिलाएं। नजर सामने और गर्दन सीधी रखें। पैरों की एड़ियों को ऊपर की ओर उठाते हुए पूरे शरीर को भार पंजो पर दें। पेट को अंदर रखें। संतुलन बनाते हुए इसी अवस्था में कुछ देर रहें।

Yoga Tips For Short Height: four best yoga asanas to increase height naturally
शीर्षासन - फोटो : istock

शीर्षासन

लंबाई बढ़ाने के लिए ये योगासन करते समय घुटनों के बल बैठ जाएं। अब सांस लेते हुए सिर को घुटनों से होते हुए फर्श तक ले जाएं। दोनों हाथों की उंगलियों को सिर के पीछे से पकड़ते हुए पीछे के भाग को सहारा दें। अब पैरों को धीरे धीरे ऊपर उठाएं और एकदम सीधा रखें। आप इसके लिए दीवार का सहारा ले सकते हैं। अपना शरीर सीधा रखें। संतुलन बनाते हुए इस पोजीशन में 20 सेकेंड तक रहें। इस दौरान गहरी सांस लें। फिर सांस छोड़ते हुए पुरानी वाली मुद्रा में आ जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Tips For Short Height: four best yoga asanas to increase height naturally
वृक्षासन - फोटो : istock

वृक्षासन

लंबाई बढ़ाने के लिए इस योगासन को करने के लिए फर्श पर एक पैर के बल पर खड़े हो जाएं। अब हाथों को बगल में रखें और बाएं पैर पर खड़े होते हुए दाहिने पैर को घुटनों पर मोड़ लें। इस अवस्था में संतुलन बना कर रखें और फिर दोनों हाथों को सिर के ऊपर से उठाते हुए कोहनी को मोड़ें। अब अपनी हथेलियों को आपस में मिला लें। धीरे धीरे सांस लेते हुए कुछ देर इस पोजीशन में रहें और फिर दूसरे पैर से भी यही प्रक्रिया दोहराएं। 

विज्ञापन
Yoga Tips For Short Height: four best yoga asanas to increase height naturally
चक्रासन - फोटो : istock

चक्रासन

लंबाई बढ़ाने के लिए आप चक्रासन कर सकते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेटकर अपने दोनों हाथों और पैरो को एक सीध में रखें। अब पैरों के घुटनों को मोड़ते हुए दोनों हाथों को पीछे की ओर ले जाएं। दोनों पैरों पर वजन डालते हुए कूल्हों को ऊपर की ओर उठाएं। फिर दोनों हाथों पर भी अपना वजन डालें और कंधों को ऊपर उठा लें। जमीन से शरीर को उठाते समय अपने हाथ और पैर को पूरी सीध में रखें। 

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed