वर्तमान समय में ब्रो डाइट प्लान काफी मशहूर हो चुका है। यह वजन को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है। स्वास्थ्य को लेकर दिन प्रतिदिन कोई न कोई प्रयोग किए जाते हैं, इन्हीं में से एक है ब्रो डाइट प्लान। हालांकि यह नया नहीं है , बस इतना है कि अब ज्यादा संख्या में लोग वजन घटाने के लिए ब्रो डाइट प्लान का सहारा ले रहें हैं। ब्रो डाइट प्लान वजन को कम करने का एक आसान तरीका है।
चाहते हैं खाते-पीते वजन कम करना तो अपनाएं ब्रो डाइट प्लान
ब्रो डाइट प्लान क्या है ?
ब्रो डाइट प्लान में आपके आहार के मैक्रो कांउट यानि कैलोरी पर ध्यान दिया जाता है। इसलिए आप इस डाइट के तहत सबकुछ नहीं खा सकते हैं।इस डाइट में सबसे ज्यादा इस बात पर ध्यान दिया जाता है कि आप कितना और क्या खाते हैं। ब्रो डाइट प्लैन में शरीर को जिन पोषक तत्वों की ज्यादा जरूरत होती है , वह पोषक तत्व आपके आहार में शामिल किए जाते हैं। इस डाइट प्लान में न सिर्फ प्रोटीन और विटामिन होता है बल्कि कार्बोहाइड्रेट और वसा भी इस डाइट प्लान का अहम हिस्सा हैं। इस डाइट के अंतगर्त आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा कि आपके आहार में शामिल पदार्थों की मात्रा कितनी है।
ऐसे अपनाएं ब्रो डाइट प्लान
विशेषज्ञों का मानना है कि ब्रो डाइट प्लान वजन घटाने में बेहद कारगर साबित हुआ है। ब्रो डाइट प्लान को करीब एक महीने तक अपनाकर आप पाएंगे कि आपका वजन घटने लगा है। लेकिन ब्रो डाइट प्लान में अपने आहार की मात्रा का विशेष ध्यान रखें। यही नहीं एक दिन में आप जितना मैक्रो काउंट लेते हैं उसे न ही कम करें और न बढ़ाएं।
सिक्स मील अपनाएं
ब्रो डाइट में आप सिक्स मील का तरीका अपनाएं। सिक्स मील मतलब आप दिनभर में छह बार खाना खा सकते हैं। जिनमें से तीन मील मतलब सुबह का नाश्ता , दोपहरा का खाना और रात का खाना हैं और बाकी तीन हैं जलपान। यह पहला ऐसा डाइट प्लान होगा जिसमें आप खाते-खाते अपना वजन कम कर रहे हैं।
ब्रो डाइट प्लान के फायदे
ब्रो डाइट प्लान से वजन घटाने में बेहद लाभकारी है।
अगर कोई व्यक्ति मधुमेह की बीमारी से ग्रस्त है तो वह ब्रो डाइट प्लान को अपनाकर मधुमेह नियंत्रित कर सकता है।
यह डाइट प्लान कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करता है।