फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्रिज में रखी मछली का स्वाद पहुंचा सकता है अस्पताल, कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे आप

Wed, 13 Nov 2019 03:17 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 13 Nov 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
do not store fish in fridge it can be harmful
fish

मछली खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। लेकिन क्या आपको पता है कि फ्रिज में रखी मछली का स्वाद आपको अस्पताल भी पहुंचा सकता है। अगर आप मछली खाने के शौकीन हैं तो ताजी मछली का ही सेवन करें। मछली खरीद कर ला रहे हैं तो उसे ज्यादा दिनों तक फ्रिज में न रखें। इससे आपकी सेहत बिगड़  सकती है। बाजार से मछली लाते ही उसे प्लास्टिक की थैली से निकाल लें। अगर आप मछली को फौरन नहीं बनाना चाहते तो फ्रिज में किसी बर्तन में रखें। अगली स्लाइड में पढ़िए कितने दिन तक फ्रिज में रखी मछली नहीं होती खराब

do not store fish in fridge it can be harmful
Fish

सामान्य तौर पर आप अपने फ्रिज में दो दिनों तक मछली को रख सकते हैं। एफडीए का कहना है कि एक या दो दिन से ज्यादा फ्रिज में पकी मछली यानी मछली से बनी डिश और बाजार से लाई गई मछली को नहीं रखना चाहिए। हमेशा ताजी मछली का ही सेवन करना चाहिए। 

do not store fish in fridge it can be harmful
fish

मछली की अगल-अलग प्रजातियां होती हैं। इनमें से कोई तीन या कोई पांच दिन तक ताजी रहती हैं। इससे ज्यादा कोई भी मछली ताजी नहीं रहती है। पकी हुई मछली और जल्दी खराब हो जाती है। इनमें मैकेरल, ब्लूफिश और सार्डिन बहुत जल्दी ही खराब हो जाती है। आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए की ज्यादा से ज्यादा तीन दिन में किसी भी प्रकार की मछली को बना लेना चाहिए और उसके स्वाद का आनंद ले लेना चाहिए, नहीं तो वो खराब हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
do not store fish in fridge it can be harmful
मछली

आपने मछली की जो डिश बनाई है अगर वो ज्यादा हो गई है तो उसे दो या तीन दिन से ज्यादा फ्रिज में किसी भी हालत में न रखें। और न ही इतने दिनों की बची मछली को खाएं। इससे आपका स्वास्थ्य बिगड़  सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed