शरीर को सुडौल और फिट रखने के लिए अधिकतर लड़के जिम का सहारा लेते हैं। उन्हें लगता है कि योग की मदद से तो केवल बीमारियों को दूर किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं योग की क्रिया का नियमित अभ्यास स्वस्थ शरीर देने के साथ ही सुडौल भी बनाता है। तो आइए जानें योग के वो आसन जिनकी मदद से पा सकते हैं शानदार एब्स।
बिना जिम गए, योग की मदद से बनाएं शानदार एब्स
शानदार एब्स पाने के लिए तितली आसन सबसे लाभकारी होता है। इसका अभ्यास करने के लिए, जमीन पर बैठ जाएं और अपने घुटनों को मोड़ लें और पैरों को खोल लें। इसके बाद, सिर को उठाएं और अपनी रीढ़ की हड्डी को पेल्विस की ओर क्रंच करें। थोड़ी देर रूकने के बाद फिर से शुरूआत करें।
बोट पोज की मदद से भी एब्स बना सकते हैं। इसका अभ्यास करने के लिए, जमीन पर बैठ जाएं और अपने घुटनों को छाती तक ले आएं। अब अपने हाथों को छाती से सामने प्रार्थना की अवस्था में ले आएं। अब अपने हाथ को दाएं ओर मोड़ें और हाथों को प्रार्थना की अवस्था में ही रखें। अब इसी को दूसरे हाथ से भी करें।
पैरों की मदद से बोट पोज करने का अभ्यास एब्स मनाने में मदद करता है। इस योग का अभ्यास करने के लिए जमीन पर बैठें और घुटनों को सीने तक ले आएं। अब अपने हाथों को जमीन पर रखें और कमर के ऊपरी हिस्से को नीचे रखते हुए पैरों को ऊपर उठाएं।