काम के दौरान मन भटकता है या फिर बच्चों का पढाई में मन नहीं लगता है। इन सबका कारण दिमाग में एकाग्रता की कमी के कारण होता है। तो अगर आप मन को एकाग्र करना चाहते हैं तो नियमित रूप से योग करें। योग के माध्यम से शरीर तो स्वस्थ होता ही है साथ ही मन को शांति भी मिलती है। इसलिए नियमित रूप से बालासन का अभ्यास फायदा पहुंचाएगा। तो आगे की स्लाइड में जानें कैसे करना होगा बालासन।
{"_id":"5dd8ac748ebc3e54a856e414","slug":"balasan-for-mind-concentration-and-calmness","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बढानी है दिमाग की एकाग्रता तो रोज करें बालासन","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
बढानी है दिमाग की एकाग्रता तो रोज करें बालासन
Sat, 23 Nov 2019 10:39 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pixa
बालासन करने की विधि
इस आसन को करने से दिमाग और मन शांत रहता है , जिसके कारण हमारा नर्वस सिस्टम सही से काम करता है और शांत रहता है। बालासन करने के लिए सबसे पहले व्रजासन की अवस्था में बैठ जाएं। इसके बाद अपने सिर को जमीन पर स्पर्श कराएं। अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर रख लें। अब अपनी छाती से अपने जांघों पर दबाव डालें।
- फोटो : social media
बालासन के लाभ
बालासन करने से हमारा नर्वस सिस्टम शांत रहता है।
इस आसन को करने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।
बालासन पीठ के दर्द में भी फायदेमंद होता है।
शरीर में खिचाव और तनाव दूर होने लगता है।
बालासन करने से हमारा नर्वस सिस्टम शांत रहता है।
इस आसन को करने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।
बालासन पीठ के दर्द में भी फायदेमंद होता है।
शरीर में खिचाव और तनाव दूर होने लगता है।
बालासन के नियमित अभ्यास से अच्छी नींद आने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : social media
बालासन के दौरान सावधानियां
अगर आपके घुटनों का ऑपरेशन हुआ है, तो आप वह आसन का अभ्यास न करें। दस्त से परेशान व्यक्ति भी इस आसन को न करें। इसके अलावा गर्भवास्था के दौरान भी इस आसन का अभ्यास नहीं करना चाहिए।