फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं की हर तकलीफ का रामबाण इलाज है बद्धकोणासन, जानें इसे करने का तरीका

Thu, 21 Nov 2019 10:28 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 21 Nov 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
baddha konasana is effective in woman's problem
- फोटो : pixabay

महिलाओं में माहवारी के दौरान दर्द और तकलीफ  होना आम बात है। कुछ के लिए तो यह बेहद दर्दनाक होता है। जिसके लिए उन्हें दवाईयों तक का सहारा लेना पड़ जाता है। लेकिन अगर योग का नियमित रूप से अभ्यास किया जाए तो महिलाओंं को मासिक धर्म के दौरान होने वाली बहुत सी तकलीफ में आराम मिल जाएगा। योग में बद्धकोणासन करने से माहवारी की समस्याओं से राहत मिल सकती है। तो चलिए जानें इस बद्धकोणासन को करने का तरीका।


 
baddha konasana is effective in woman's problem
- फोटो : social media
बद्धकोणासन/तितली आसन कैसे करें 

बद्धकोणासन करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को फैलाकर सीधे बैठ जाएं। अब अपने दोनों पैरों को अंदर की ओर मोड़ लें। ध्यान रहे कि आपके दोनों तलवे एक-दूसरे को छूने चाहिए। अब अपने दोनों हाथों से अपने दोनों तलवों को पकड़ लें। 



 
baddha konasana is effective in woman's problem
- फोटो : social media

कोशिश करें कि आपकी एड़िया आपके जननांगों के करीब हो। अब इस अवस्था में लंबी गहरी सांस लें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए अपने घुटनों और जांघो को जमीन की तरफ दबाएं। अब तितली की तरह अपने पैरों को ऊपर-नीचे हिलाने की कोशिश करें। धीरे-धीरे करके अपनी गति बढ़ाते जाएं। इस पूरी प्रक्रिया में सांस लेते रहें। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
baddha konasana is effective in woman's problem
- फोटो : social media
बद्धकोणासन/तितली आसन करने के लाभ
इस आसन को करने से प्रसव आसानी से हो जाता है। 
बद्धकोणासन मासिक धर्म के दौरान होने वाली असुविधा को कम करता है। 
यह आसन रजोनिवृति के लक्षणों में भी आराम दिलाने में सहायक है। 
इस आसन का प्रभाव जांघो और घुटनों पर पड़ता है जिसके कारण श्रोणि एवं कूल्हों में लचीलापन आने लगता है। 

ज्यादा देर चलने की वजह से होने वाली थकान दूर करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed