फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: आदि मुद्रा के अभ्यास से सांस की बीमारियां होती हैं दूर, जानें इसे करने का तरीका

Sat, 03 Jun 2023 09:12 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 03 Jun 2023 09:12 AM IST
विज्ञापन
Adi Mudra Yoga Asana Benefit in Breathe Problem Know How to Practise in Right Way
आदि मुद्रा - फोटो : istock

Adi Mudra Yoga Asana Benefit: भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद की सेहत का ध्यान रखने के लिए भी लोग समय नहीं निकाल पाते हैं। व्यस्तता के कारण व्यायाम और योग से दूर हो जाते हैं। ऐसे में उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर गहरा असर पड़ता है। वहीं आज के दौर में लोगों को गलत जीवनशैली की आदत हो गई है। ऐसी लाइफस्टाइल और खानपान उनके जीवन का हिस्सा बन गया है जो सेहत पर नकारात्मक असर डालता है।



शारीरिक सक्रियता कम होने के कारण शरीर दर्द, श्वास संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं व्यस्त जीवनशैली तनाव को जन्म दे सकती हैं, जिससे मानसिक सेहत भी बिगड़ सकती है। हालांकि विशेषज्ञ कहते हैं कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। योगासनों के अभ्यास से कई बीमारियों से बचा जा सकता है, कई स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पा सकते हैं और मानसिक सेहत को भी दुरूस्त कर सकते हैं।

योग की कई मुद्राएं होती हैं, जो शरीर के चैनल को सक्रिय करने में मदद करती हैं। इन योग मुद्राओं को उंगलियों की मदद से करते हैं, जिससे शरीर के रक्त प्रवाह बेहतर होता है, साथ ही श्वसन तंत्र की समस्याओं को दूर करने में सहायता मिलती है। इन्हीं योग मुद्राओं में आदि मुद्रा भी शामिल है, जो विशेषकर सांस संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायक है। आइए जानते हैं आदि मुद्रा के अभ्यास के फायदे और इसे करने का चरणबद्ध तरीका।

Adi Mudra Yoga Asana Benefit in Breathe Problem Know How to Practise in Right Way
फेफड़ों के लिए योग - फोटो : iStock

आदि मुद्रा के फायदे

फेफड़ों की सूजन और इंफेक्शन से राहत

आदि मुद्रा का अभ्यास फेफड़ों की सूजन को कम कर सकता है। इस मुद्रा के अभ्यास से श्वसन तंत्र मजबूत होता है और श्वसन तंत्र व फेफड़ों की सूजन कम की जा सकती है। इसके अलावा आदि मुद्रा से फेफड़ों के इन्फेक्शन को भी कम किया जा सकता है। ऊर्जा का स्तर बेहतर होता है और श्वसन मार्ग के रोग, जैसे ब्रोंकाइटिस व अस्थमा कम करने में मदद मिलती है।

Adi Mudra Yoga Asana Benefit in Breathe Problem Know How to Practise in Right Way
जुकाम के लिए योग - फोटो : istock

जुकाम में आराम

जुकाम और गले की समस्या का एक कारण श्वसन तंत्र में इंफेक्शन हो सकता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आदि मुद्रा का अभ्यास कर सकते हैं। इंफेक्शन को कम करने और जुकाम से राहत दिलाने के लिए आदि मुद्रा का अभ्यास सहायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Adi Mudra Yoga Asana Benefit in Breathe Problem Know How to Practise in Right Way
खर्राटे कम करने के लिए योग - फोटो : istock

खर्राटे की समस्या करता है दूर

जिन लोगों को तेज खर्राटे की समस्या है, उन्हें आदि मुद्रा का अभ्यास करना चाहिए। आदि मुद्रा तंत्रिका तंत्र को आराम देती है और खर्राटे को कम करने में मदद करती है। मस्तिष्क में ऑक्सीजन के प्रवाह मे सुधार कर सकते हैं और फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है।
 

विज्ञापन
Adi Mudra Yoga Asana Benefit in Breathe Problem Know How to Practise in Right Way
आदि मुद्रा - फोटो : ISTOCK

आदि मुद्रा के अभ्यास का तरीका

स्टेप 1- आदि मुद्रा करने के लिए सुखासन में बैठकर आंखे बंद कर लें और मन को शांत करें।

स्टेप 2- अब हाथों को आपस में मिलाते हुए ध्यान सांस पर केंद्रित करें।

स्टेप 3- हाथ को मुट्ठी की तरह बंद रखते हुए अंगूठे को अंदर की ओर रखें।

इस आसन को 15 से 20 मिनट दोहराएं। 

---------

नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed