फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थायरायड की समस्या से निजात दिला सकता है योग, रोज करें ये तीन योगासन

Wed, 20 Nov 2019 10:31 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 20 Nov 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
3 yoga asanas for thyroid
- फोटो : social media

थायरायड की समस्या में शरीर में थायरायड ग्रंथि ज्यादा थायरायड हार्मोन का निर्माण करने लगती है। जिसकी वजह से इंसान को कई तरह की परेशानियां घेरने लगती हैं। अगर थायरायड का सही समय पर इलाज न किया जाए तो इससे ह्रदय रोग का खतरा मंडराने लगता है। लेकिन थायरायड में दवाओं के साथ ही योग करना भी फायदेमंद  हो सकता है। तो चलिए जानें उन तीन योगासन को जिसे करने से शरीर को फायदा होगा।


 
3 yoga asanas for thyroid
- फोटो : pixa
बालासन

बालासन को चाइल्ड पोज भी कहते हैं। इस आसन को करने से तनाव या हाइपरटेंशन की परेशानी से निजात मिलती है। इस आसन को करने से रक्त का संचार पूरे शरीर में सुचारू रूप से होता है। बालासन को करने से सांस की प्रक्रिया पर ध्यान दिया जाता है, जो तनाव और स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है।



 
3 yoga asanas for thyroid
शवासन

शरीर को आराम पहुंचाने और मस्तिष्क को शांति देने के लिए शवासन करना बहुत लाभकारी है। उच्च रक्तचाप और अनिद्रा की शिकायत दूर करने में शवासन मदद करता है। इस आसन को करना बहुत आसान है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
3 yoga asanas for thyroid
- फोटो : social media
अनुलोम-विलोम

सबसे पहले सुखासन की मुद्रा में बैठ जाएं। उसके बाद आंखे बंद कर लें और नाक के दाहिने छिद्र को दाहिने हाथ के अंगूठे से बंद करके बांए छिद्र से धीरे-धीरे गहरी सांस लें। फिर नाक के बाएं छिद्र को बाकी अंगुलियों से बन्द करके नाक के दाएं छिद्र को खोलकर धीरे-धीरे सांस को बाहर छोड़ें। इसके बाद फिर नाक के दाएं छिद्र से ही गहरी सांस लें और नाक के दाएं छिद्र को बन्द करके बाएं छिद्र से सांस को बाहर छोड़ें। इस तरह की प्रक्रिया से एक चक्र पूरा होता है। इसे करने से रक्त का संचालन सही तरीके से होता है और बहुत से रोगों में आराम मिलता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed