फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमर पर बढ़ी चर्बी को झट से दूर कर देंगे ये खास योगासन, नियमित करें अभ्यास

Fri, 12 Jun 2020 08:19 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 12 Jun 2020 08:19 AM IST
विज्ञापन
3 natural ways to reduce fat
योगा - फोटो : Pixabay

अनियंत्रित जीवनशैली के कारण लोगों में कई तरह के बदलाव आ रहे हैं। इसका सीधा असर इंसान के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इसी का नतीजा है कि आज के समय में अधिकांश लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं। हालांकि इस समस्या के समाधान का बेहतर विकल्प ये है कि आपको अपनी जल्दबाजी वाली जिंदगी से खुद के लिए थोड़ा समय निकालना होगा। अगर आप अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा भी सतर्क हैं और निरोग जीवन की आशा रखते हैं तो योग आपकी पूरी मदद कर सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास योगासनों के बारे में बताएंगे, जो आपके वजन को कम कर सकते हैं।

3 natural ways to reduce fat
योगा - फोटो : Pixabay

चक्रासन
चक्रासन के अभ्यास के लिए आप किसी समतल जगह पपर चटाई बिछाकर लेट जाएं। अब अपने दोनों पैरों को मोड़ लें और अपने हाथों की हथेलियों को कंधे के नीचे रखें। इसके बाद लंबी सांस लें और सांस को छोड़ते हुए अपने शरीर के निचले भाग को ऊपर ऊठाएं। फिर सांस को भरते हुए अपने शरीर के ऊपरी भाग को उठाएं। 60 से 90 सेकंड तक इस आसन में रुकें। सांस को छोड़ते हुए पहले शरीर के निचले भाग तथा बाद में ऊपरी भाग को नीचे लाएं।

3 natural ways to reduce fat
योगा - फोटो : Pixabay

द्विचक्रिक आसन
द्विचक्रिक आसन का अभ्यास करने के लिए अपने दोनों पैरों को 90 डिग्री में उठाएं। अब गहरी लंबी सांस लें और सांस छोड़ते वक्त 20 से 30 बार एक साथ गोल-गोल घुमाएं। इसके बाद पैरों को आराम से नीचे रखें। फिर से दोबारा सांस भरते हुए पैरों को उठाएं और सांस को छोड़ते हुए एक साथ गोल-गोल विपरीत दिशा में 20 से 30 बार घुमाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
3 natural ways to reduce fat
योगा - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तानपाद आसान
कमर के बल योग मैट पर लेट जाएं और सांस को भरते हुए अपने दोनों पैरों को 30 डिग्री पर उठाएं। 20 से 30 सेकेंड तक सांस रोककर इस आसन में रुकें। सांस को छोड़ते हुए दोनों पैरों को 45 डिग्री तक उठाएं। 20 से 30 सेकेंड तक सांस को रोकते हुए इस आसन में रुकें। इसके बाद इसी तरह 60 और 90 डिग्री का भी अभ्यास करें। फिर सांस को छोड़ते हुए वापस आएं। इसका तीन बार आभ्यास करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed