फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोटापा बिगाड़ देगा आपके शरीर का शेप, चर्बी से छुटकारा दिलाएंगे ये 3 योगासन

Tue, 26 May 2020 10:05 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 26 May 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
3 best yoga poses for reduce obesity and perfect shape
योगा - फोटो : फाइल फोटो

आजकल मोटापा एक आम समस्या बन गया है। और इसका कारण है गलत जीवनशैली। दिन भर ऑफिस में बैठे-बैठे कमर और पेट के पास अतिरिक्त चर्बी जम जाती है, जो देखने में खराब लगता है। लेकिन अगर आप इन सबसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो रोजाना नियम से कुछ खास योगासनों का अभ्यास करें। इसके अभ्यास से जल्दी ही शरीर सही आकार में आ जाएगा।

3 best yoga poses for reduce obesity and perfect shape
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तितली आसन
तितली आसन बेहद ही सरल आसन है। यह आसन शरीर को सही आकार देता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से आपका शरीर तनाव मुक्त भी रहता है। तितली आसन करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को फैलाकर सीधे बैठ जाएं। अब अपने दोनों पैरों को अंदर की ओर मोड़ लें।

ध्यान रहे कि आपके दोनों तलवे एक-दूसरे को छूने चाहिए। अब अपने दोनों हाथों से अपने दोनों पैरों को पकड़ लें। अब इस अवस्था में लंबी गहरी सांस लें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए अपने घुटनों और जांघो को जमीन की तरफ दबाएं। अब तितली के पंखों की तरह अपने पैरों को ऊपर-नीचे हिलाने की कोशिश करें। धीरे-धीरे करके अपनी गति बढ़ाते जाएं। इस पूरी प्रक्रिया में सांस लेते रहें।

3 best yoga poses for reduce obesity and perfect shape
योगा - फोटो : फाइल फोटो

धनुरासन
धनुरासन शरीर के सही आकार के लिए बहुत फायदेमंद है। इस आसन को करने के लिए पूरे शरीर का इस्तेमाल किया जाता है। धनुरासन करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। ध्यान रखें कि आपके पैरों को कुछ दूरी पर रखें और दोनों हाथो को सीधा रखें।

अब अपने घुटनों को मोड़कर कमर के पास ले जाएं और अपने तलवों को दोनों हाथों से पकड़ें। अब सांस लेते हुए अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं। अब अपने पैरों को आगे की ओर खीचें। अब अपना संतुलन बनाते हुए सामने देखें। इस आसन को करने के लिए थोड़े अभ्यास की जरूरत है इसलिए धीरे-धीरे इसका अभ्यास करें। 15-20 सेकेंड बाद सांस छोड़ते हुए अपने पैर और छाती को धीरे-धीरे जमीन की ओर लाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
3 best yoga poses for reduce obesity and perfect shape
योगा - फोटो : Pixabay

अर्धचक्रासन
अर्धचक्रासन करने से पेट के आसपास वाले हिस्से पर दबाव पड़ता है। इसी के कारण पेट की चर्बी कम होती है और आपकी कमर सही आकार में बदलती है। इसके अतिरिक्त इस आसन के नियमित अभ्यास से कब्ज, सूजन और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं कम होने लगती है।

अर्धचक्रासन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने हाथों को अपनी कमर पर रख लें और अपनी धड़ को पीछे की ओर झुकाएं। कोशिश करें कि आपका धड़ ज्यादा से ज्यादा पीछे की ओर झुका हुआ हो। इस अवस्था में करीब तीन से पांच मिनट तक रहते हुए सांस लें और छोड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed